लाइव न्यूज़ :

भोपाल-शताब्दी एक्सप्रेस में बम की अफवाह, मथुरा जंक्शन पर की गई जांच

By भाषा | Updated: September 28, 2019 14:00 IST

Rumor of bomb in Bhopal-Shatabdi Express: अशोक कुमार मीणा, जीआरपी प्रभारी सुबोध कुमार यादव बम निष्क्रिय दस्ता एवं श्वान दस्ता सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मी मथुरा जंक्शन स्टेशन पर पहुंचे।

Open in App

नई दिल्ली से भोपाल जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली, जिसके बाद ट्रेन को मथुरा में रोककर सघन जांच की गई। हालांकि, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी चंद्रभान प्रसाद ने बताया कि शनिवार सुबह रेलवे कण्ट्रोल से सूचना मिली कि भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12002) में संदिग्ध वस्तु देखी गई है, इसलिए सघन जांच के बाद ही ट्रेन को आगे रवाना किया जाए। यह जानकारी मिलते ही हड़कम्प मच गया।

रेलवे सुरक्षा बल के सहायक कमाण्डेंट केशव सिंह, शहर के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मीणा, जीआरपी प्रभारी सुबोध कुमार यादव बम निष्क्रिय दस्ता एवं श्वान दस्ता सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मी मथुरा जंक्शन स्टेशन पर पहुंचे।

प्रसाद ने बताया, "जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, सभी अधिकारी व पुलिस बलों के जवान कई टीमों में बंटकर संदिग्ध वस्तु की खोज में जुट गए लेकिन बीस मिनट की जांच-पड़ताल के बाद भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।"

जीआरपी थाना प्रभारी सुबोध यादव ने बताया, " किसी व्यक्ति ने नई दिल्ली जीआरपी को फोन पर इसकी सूचना दी थी जिसके आधार पर रेलवे कण्ट्रोल रूम ने सूचना मथुरा जंक्शन को दी लेकिन सूचना गलत साबित हुई। भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस सकुशल अपने गंतव्य पहुंच चुकी है। भाषा सं धीरज धीरज

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों