लाइव न्यूज़ :

सत्तारुढ जदयू विधायक को जान से मारने की धमकी मिली

By भाषा | Updated: July 18, 2021 18:39 IST

Open in App

पटना, 18 जुलाई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विधायक संजीव कुमार ने सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया है।

खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से विधायक संजीव कुमार ने रविवार को बताया कि शनिवार को उनकी पार्टी के कार्यकर्ता एवं प्रखंड उपाध्यक्ष के फेसबुक पेज पर नीतीश कुमार नामक एक व्यक्ति ने ‘‘मेरे बारे में लिखा था कि रविवार को संजीव कुमार को गोली मार दी जाएगी।’’

उन्होंने बताया कि इस संबंध खगड़िया जिले के परबत्ता थाने में अर्जी दी गई है तथा प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से इस संबंध में बात की है। संजीव कुमार ने बताया कि अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है।

परबत्ता थाना अध्यक्ष संजय ने बताया कि उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पुलिस द्वारा आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।

संजीव कुमार ने कहा कि करीब चार महीने पूर्व भी ऐसी ही घटना उनके साथ घटी थी जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

करीब दो महीने पूर्व खगडिया के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार की शिकायत मुख्यमंत्री से करने को लेकर चर्चा में रहे संजीव कुमार ने अमितेश पर कई मामलों में निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप लगाते हुए इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है