राजस्थान में 20 जिलों के 90 निकायों की मतगणना में सत्ताधारी कांग्रेस आगे

By भाषा | Updated: January 31, 2021 17:43 IST2021-01-31T17:43:48+5:302021-01-31T17:43:48+5:30

Ruling Congress ahead in counting 90 bodies of 20 districts in Rajasthan | राजस्थान में 20 जिलों के 90 निकायों की मतगणना में सत्ताधारी कांग्रेस आगे

राजस्थान में 20 जिलों के 90 निकायों की मतगणना में सत्ताधारी कांग्रेस आगे

जयपुर, 31 जनवरी राजस्थान में 20 जिलों के 90 निकायों के चुनाव की मतगणना में घोषित परिणामों में सत्तारूढ़ कांग्रेस के 1197 वार्ड सदस्यों ने जीत दर्ज की है तो वहीं विपक्षी भाजपा 1140 सीटों पर जीत दर्ज कर दूसरे स्थान पर है।

राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार 90 स्थानीय निकायों के 3035 वार्ड में से 3034 वार्ड के घोषित परिणामों में से कांग्रेस ने 1197 वार्ड में जीत दर्ज की है। भाजपा ने 1140 वार्ड में और 634 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वही 46 वार्ड में एनसीपी, 13 वार्ड में आरएलपी, तीन वार्ड में सीपीआई (एम) और एक पर बसपा के वार्ड सदस्य ने जीत दर्ज की है।

राज्य के 20 जिलों अजमेर, बांसवाड़ा, बीकानेर, भीलवाड़ा, बूंदी, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर के 90 निकायों (एक नगर निगम, नौ नगर परिषदों और 80 नगर पालिकाओं) में बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ruling Congress ahead in counting 90 bodies of 20 districts in Rajasthan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे