लाइव न्यूज़ :

सत्ताधारी भाजपा ने त्रिपुरा में कई बार मुझे मेरे निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने से रोका: माणिक सरकार

By भाषा | Updated: September 14, 2021 19:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा नेता माणिक सरकार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा ने उन्हें कई बार राज्य और उनके निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने से रोका।

उन्हों यह बात माकपा महासचिव सीताराम येचुरी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में भाजपा द्वारा वामपंथी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा का आरोप लगाये जाने के कुछ दिनों बाद कही है। सरकार 1998 से 2018 तक त्रिपुरा का मुख्यमंत्री रहे थे।

मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में येचुरी और सरकार ने त्रिपुरा में हिंसा को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।

सरकार ने आरोप लगाया, ‘‘त्रिपुरा में, भारत का संविधान काम नहीं करता है। मेरे सहित माकपा के विधायकों को अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा नहीं करने दिया जाता है। भाजपा के 42 महीनों से सत्ता में रहने के दौरान, मुझे 15 बार राज्य के विभिन्न हिस्सों और मेरे निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने से रोका गया है।’’

दोनों वाम नेताओं ने दावा किया कि त्रिपुरा में भाजपा सरकार के खिलाफ "भारी असंतोष" है।

येचुरी ने आरोप लगाया, ‘‘माकपा लोगों के विरोध को तेज करने के प्रयासों की अगुवाई कर रही है। वे (भाजपा) इस प्रक्रिया को नहीं होने देना चाहते हैं और हिंसा का सहारा ले रहे हैं?’’

माकपा महासचिव ने कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में आरोप लगाया था कि 8 सितंबर को ‘‘पूर्व नियोजित तरीके से’’ त्रिपुरा में पार्टी के कार्यालयों पर ‘‘भाजपा के लोगों की भीड़’’ द्वारा हमला किया गया।

पत्र में येचुरी ने आरोप लगाया था कि हमलावरों ने जिस तरह से यह सब किया, उससे राज्य सरकार की ’मिलीभगत’ दिखाई देती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित