लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में रुद्र प्रताप महारथी ने विधायक के पद की शपथ ली

By भाषा | Updated: October 5, 2021 19:55 IST

Open in App

भुवनेश्वर, पांच अक्टूबर ओडिशा में रुद्र प्रताप महारथी ने मंगलवार को विधायक के पद की शपथ ली। उन्होंने पिपिली विधानसभा का उपचुनाव जीता है।

विधानसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि बीजू जनता दल (बीजद) विधायक को विधानसभा अध्यक्ष एसएन पात्रो ने शपथ दिलाई। महारथी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ सोमवार को मुख्यमंत्री और बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक से मुलाकात की थी।

महारथी ने तीन अक्टूबर को 20,916 मतों से भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आश्रित पटनायक को हराकर पिपिली विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव जीता था।

उन्हें 96,972 वोट मिले जबकि भाजपा उम्मीदवार को 76,056 मत हासिल हुए थे। सीट पर बीजद विधायक एवं रूद्र प्रताप के पिता प्रदीप महारथी के निधन की वजह से उपचुनाव कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह