लाइव न्यूज़ :

अंतर्धार्मिक विवाह को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं का हंगामा, आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 29, 2021 15:41 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 29 जुलाई बलिया जिले में एक दलित लड़की के साथ मुस्लिम युवक द्वारा कथित तौर पर विवाह करने को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और दोनों को थाने ले गये। पुलिस ने मुस्लिम युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय दलित युवती को लेकर इसी थाना क्षेत्र के पड़री गांव का निवासी दिलशाद बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित कचहरी में विवाह का पंजीकरण कराने गया था। तब युवती बुरका पहने थी। उन्होंने बताया कि कचहरी में मौजूद करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने संदेह के आधार पर पूछताछ की, लड़की को नाबालिग बताते हुए इसे 'लव जिहाद' करार दिया तथा हंगामा शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें लोग लड़की को हिंदू दलित बताते हुए उसके परिजन को बुलाने और युवक को धमकाते तथा थाने ले जाने की बात कहते दिख रहे हैं। वीडियो में लड़की कह रही है कि वह अपनी मर्जी से आयी है।

सूत्रों के मुताबिक, करणी सेना के कार्यकर्ता युवक और युवती को जबरन बलिया शहर कोतवाली ले गये और वहां भी हंगामा किया। उभांव थाना में बुधवार रात दिलशाद के विरुद्ध लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर अपहरण के आरोप में मामला दर्ज किया गया।

उभांव थाना के प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल