लाइव न्यूज़ :

मथुरा में मस्जिद में घुसकर हंगामा, इमाम से हाथापाई, लाउडस्पीकर के तार तोड़े

By भाषा | Updated: May 4, 2021 01:00 IST

Open in App

मथुरा, तीन मई जनपद में गोवर्धन कस्बे के बड़ा बाजार मस्जिद में रविवार को अराजक तत्वों ने घुस कर इमाम से हाथापाई की और लाउडस्पीकर के तार तोड़कर ले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

इस सिलसिले में मस्जिद के इमाम से मिली तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि गोवर्धन कस्बे के बड़ा बाजार इलाके में स्थित मस्जिद में सोमवार को अचानक आठ-नौ युवक घुस गए और विरोध करने पर इमाम मोहम्मद इलियास के साथ हाथापाई की।

उन्होंने बताया कि युवक छत पर चढ़ गए और लाउडस्पीकर और तार लेकर फरार हो गए।

घटना से गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने पुलिस व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी।

एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया, कस्बे में माहौल बिगाड़ने की इस कोशिश को विफल कर दिया गया है और इमाम सहित सभी बाशिंदों को उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।

उन्होंने बताया, पुलिस ने इमाम द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सौरभ नंबरदार, पवन शर्मा, धीरज कौशिक, कान्हा ठाकुर, दीपक शर्मा, रॉकी, डोरी, जय ठाकुर सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया