लाइव न्यूज़ :

शिअद नेता के खिलाफ मुख्यमंत्री चन्नी की टिप्पणी को लेकर पंजाब विधानसभा में हंगामा

By भाषा | Updated: November 11, 2021 17:45 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 नवंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तीखी टिप्पणी के बाद बृहस्पतिवार को पंजाब विधानसभा में हंगामा हुआ जिस कारण अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी।

कांग्रेस और शिअद के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और विपक्षी दल के विधायक सदन में अध्यक्ष के आसन के करीब पहुंच गये। कुछ विधायकों ने हस्तक्षेप कर दोनों दलों के विधायकों को हंगामा करने से रोका।

बाद में, अध्यक्ष द्वारा चन्नी की टिप्पणियों को कार्यवाही से हटा दिया गया।

मुख्यमंत्री ने केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ एक प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए टिप्पणी की थी। इन कानूनों को निरस्त किये जाने की मांग को लेकर किसान पिछले लगभग एक साल से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

मजीठिया ने इससे पहले इस मुद्दे पर कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के भाषण को बार-बार बाधित किया था।

शिअद के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री की टिप्पणी का विरोध किए जाने के बाद जैसे ही स्थिति बिगड़ी, अध्यक्ष राणा के पी सिंह ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही फिर से शुरू होने के बाद, अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए और बाद में तीसरी बार 30 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र