लाइव न्यूज़ :

भाजपा कार्यकर्ताओं पर ‘लाठीचार्ज’ को लेकर झारखंड विधानसभा में हंगामा

By भाषा | Updated: September 9, 2021 14:28 IST

Open in App

रांची, नौ सितंबर झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर ‘‘लाठीचार्ज’’ के विरोध में बृहस्पतिवार को विधानसभा में हंगामा किया और अध्यक्ष के आसन के पास जा कर नारेबाजी की, जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्य के प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के विधायक सदन की कार्यवाही शुरू होते ही काली पट्टी बांधकर हंगामा करने लगे और अध्यक्ष के आसन के पास जा कर नारे लगाने लगे।

हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने विरोध कर रहे सदस्यों से अपनी-अपनी सीटों पर वापस जाने का आग्रह किया और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने को कहा।

भाजपा विधायक सदन में हंगामा करते रहे, जिसके परिणामस्वरूप विधानसभा अध्यक्ष को कार्यवाही को दिन भर के लिए स्थगित करना पड़ा।

झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम को यह कहते हुए सुना गया कि नारे लगाना एक हद है, लेकिन लगता है कि विपक्षी सदस्य लड़ने आए हैं जो बेहद शर्मनाक है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

विधानसभा में नमाज के लिए कमरा दिए जाने के विरोध में भाजपा ने बुधवार को विधानसभा का घेराव कर प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया और ‘लाठी चार्ज’ किया।

भाजपा विधायकों ने इससे नाराज होकर विधानसभा में हंगामा किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा सदस्यों ने विधानसभा के बाहर धरना भी दिया।

भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि सोरेन सरकार को संवैधानिक मूल्यों और परंपरा की कोई परवाह नहीं है।

झारखंड में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पिछले सप्ताह एक अधिसूचना के जरिए 'नमाज' करने के लिए विधानसभा में एक कमरा आवंटित किए जाने के बाद यह विवाद शुरू हुआ है।

भाजपा नेताओं ने इसे असंवैधानिक बताते हुए इस फैसले का विरोध किया है। वे हनुमान चालीसा के जाप के लिए एक अलग हॉल की भी मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह