लाइव न्यूज़ :

मंत्री के ‘‘अपमान’’ के मुद्दे पर जांच की घोषणा के बावजूद बिहार विधानसभा में हंगामा

By भाषा | Updated: December 3, 2021 17:44 IST

Open in App

पटना, तीन दिसंबर बिहार के एक मंत्री का विधानसभा जाने के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा ‘‘अपमान’’ के मुद्दे पर सरकार द्वारा जवाबदेही तय करने के लिए ‘‘उच्च-स्तरीय आधिकारिक जांच’’ कराने की घोषणा के बाद शुक्रवार को सदन में हंगामा हुआ।

उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने कहा कि श्रम मंत्री जिबेश कुमार मिश्रा से जुड़े मामले को सदन की कार्य मंत्रणा समिति ने उठाया जिसके बाद सरकार ने ‘‘शीर्ष स्तरीय अधिकारियों’’ से जांच कराने की बात कही।

विधानसभा जाने के दौरान बृहस्पतिवार को मिश्रा की कार को ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोक दिया और पटना के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के काफिले के गुजरने तक उन्हें इंतजार कराया था। मंत्री ने सदन में इस प्रकरण को फिर से उठाया जिस पर विभिन्न दलों के सदस्यों ने नाराजगी जताई और कहा कि यह प्रोटोकॉल उल्लंघन और ‘‘अफसरशाही’’ का संकेत देता है।

मिश्रा ने सदन को बताया कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उनसे माफी मांगने के लिए बृहस्पतिवार देर रात मुलाकात की। मंत्री ने कहा, ‘‘उन्होंने कहा कि वे सहमत हैं कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने गलती की है। मैंने माफ करने और भूल जाने का फैसला किया।’’ हालांकि उप मुख्यमंत्री के इस बयान पर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(माले) विधायक महबूब आलम ने जानना चाहा कि किस एजेंसी को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। आलम की पार्टी के सहयोगी सत्यदेव राम ने जांच लंबित रहने तक डीएम और एसपी को निलंबित करने की मांग करते हुए कहा कि अगर वे अपने पदों पर बने रहे तो वे जांच को प्रभावित कर सकते हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक रामानुज प्रसाद ने हैरानी जताते हुए कहा कि ‘‘जांच की औपचारिकता’’ की आवश्यकता क्यों है। उन्होंने कहा, ‘‘क्या सरकार को लगता है कि उसके अपने मंत्री ने सदन के पटल पर झूठ बोला? तुरंत न्याय मिलना चाहिए।’’ कांग्रेस के विजय शंकर दुबे ने कहा कि दो शीर्ष जिला अधिकारियों द्वारा मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मिलने और माफी मांगने के बाद मामले को रफा दफा नहीं करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?