लाइव न्यूज़ :

शिक्षिका के अपहरण-हत्या मामले को लेकर ओडिशा विधानसभा में हंगामा जारी

By भाषा | Updated: December 8, 2021 17:50 IST

Open in App

भुवनेश्वर, आठ दिसंबर ओडिशा के कालाहांडी में शिक्षिका के अपहरण-हत्या मामले में सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के विधायकों द्वारा नारेबाजी और तख्तियां दिखाने के कारण विधानसभा में सातवें दिन भी हंगामा जारी रहा और सदन को चार बार स्थगित करना पड़ा।

प्रश्नकाल शुरू होते ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी दल भाजपा और कांग्रेस के सदस्य सदन में आसन के नजदीक आ गए और इस मामले के मुख्य आरोपी के गृह मंत्री डी एस मिश्रा के साथ कथित संबंध को लेकर उन्हे हटाए जाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

भाजपा के विधायकों ने काले कपड़े दिखाए और पोस्टर लहराया, जिसमें इस मामले के मुख्य आरोपी को नवीन निवास के परिसर में बीजद प्रमुख से कुछ दूरी पर देखा जा सकता है। यह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का आवास है।

भाजपा सदस्य और विपक्ष के मुख्य सचेतक मोहन माझी ने आरोप लगाया कि इस तस्वीर से ही पता चलता है कि मुख्य आरोपी सत्तारूढ़ पार्टी में कितना प्रभावशाली और शक्तिशाली है। उसे उच्च सुरक्षा वाले नवीन निवास में मुक्त प्रवेश मिला हुआ है। वहीं सत्ता पक्ष के सदस्यों ने भी तख्तियां दिखाई, जिसमें मुख्य आरोपी के वकील की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीर है। बीजद सदस्यों ने भी भाजपा पर हत्या के आरोपी के संबंध होने का आरोप लगाया।

सदन को चलाने में असमर्थ अध्यक्ष एस एन पात्रो ने पहले सदन को पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट के लिए स्थगित किया। फिर शाम चार बजे तक तीन बार स्थगित किया गया। बाद में इस हंगामे को खत्म करने के लिए पात्रो ने सर्वदलीय बैठक बुलाई।

सदन में सत्ता पक्ष के विधायकों के प्रदर्शन की निंदा करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि बीजद को अगला चुनाव हारने का एहसास हो गया है इसलिए उसके सदस्य विपक्ष की भूमिका की तैयारी करना शुरू कर दिए हैं।

इसी बीच, सवाल के घेरे में रहे वकील मोहन लाल शर्मा ने एक वीडियो संदेश में इसकी पुष्टि की है कि वह सिर्फ भाजपा के समर्थक हैं न कि इसके सदस्य हैं। इस वीडियो को स्थानीय टीवी चैनल ने प्रसारित किया है।

ओडिशा के कालाहांडी जिले में 19 अक्टूबर को एक निजी विद्यालय की शिक्षिका का शव उस संस्थान के मैदान से निकाला गया, जहां वह पढ़ाती थीं। वह कई दिनों से लापता चल रही थीं। विद्यालय प्रबंध समिति का अध्यक्ष इस मामले का मुख्य आरोपी है। उसे तथा एक अन्य व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह