लाइव न्यूज़ :

इंदौर के पर्यटन स्थल में युवक-युवती को लेकर हंगामा, 'लव जिहाद' के खिलाफ नारेबाजी

By भाषा | Updated: March 10, 2021 19:58 IST

Open in App

इंदौर (मप्र), 10 मार्च प्रेम की आड़ में कथित रूप से धर्मांतरण के लिए एक युवक द्वारा युवती को बहलाने-फुसलाने के संदेह में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यहां एक पर्यटन स्थल में हंगामा मचाया और नारेबाजी की। हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।

यह घटनाक्रम राज्य में जबरन या छल-कपट से धर्मांतरण पर रोक लगाने वाले कानून के वजूद में आने के दो दिन बाद सामने आया है।

शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) बीपीएस परिहार ने बताया, ‘‘इस घटनाक्रम से जुड़े युवक-युवती लालबाग परिसर में मौजूद थे जिनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है।’’

उन्होंने बताया कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मांग की कि युवक-युवती की पहचान की पुष्टि की जाए। इस बीच, युवक लालबाग परिसर से गायब हो गया।

परिहार ने बताया, ‘‘बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लालबाग परिसर के एक अधिकारी पर युवक को वहां से भगाने का आरोप लगाया है।’’

सीएसपी के मुताबिक, पुलिस ने मामले से जुड़ी युवती से बात की, तो उसने कहा कि वह संबंधित युवक को जानती तक नहीं है और वह लालबाग परिसर में उससे दूर बैठी हुई थी।

उन्होंने बताया कि लालबाग परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

इस बीच, घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें बजरंग दल कार्यकर्ता लालबाग परिसर में पुलिस कर्मियों से बहस के दौरान संबंधित युवक को गिरफ्तार किए जाने की मांग करते नजर आ रहे हैं। ये कार्यकर्ता ‘‘लव जिहाद मुर्दाबाद’’ का नारा भी लगाते सुनाई पड़ रहे हैं।

बजरंग दल की जिला इकाई के संयोजक पप्पू कोचले ने युवक-युवती के मामले में लालबाग परिसर में संगठन के कार्यकर्ताओं के पहुंचने की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि सोमवार (आठ मार्च) को विधानसभा से पारित ‘‘मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक-2021’’ में शादी तथा किसी अन्य कपटपूर्ण तरीके से धर्मांतरण पर अधिकतम 10 साल की कैद और एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?