लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र, पंजाब, केरल से पटना हवाईअड्डा आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अब अनिवार्य नहीं

By भाषा | Updated: June 30, 2021 17:02 IST

Open in App

पटना, 30 जून महाराष्ट्र, पंजाब और केरल से पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आने वाले यात्रियों के लिए अब आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य नहीं होगा।

पटना हवाई अड्डे ने इस संबंध में पटना के जिलाधिकारी द्वारा हवाई अड्डे के निदेशक को लिखा गया पत्र ट्विटर पर साझा करते हुए कहा है कि नवीनतम आदेशों के अनुसार महाराष्ट्र, पंजाब और केरल से पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट की अब कोई अनिवार्यता नहीं है।

पटना के जिलाधिकारी द्वारा हवाई अड्डा के निदेशक को 29 जून को लिखे उक्त पत्र में कहा गया है, ‘‘महाराष्ट्र, पंजाब एवं केरल राज्य से हवाई यात्रा कर जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा आने वाले यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान से हवाई यात्रा प्रारंम करने के 72 घंटे पूर्व तक का कोविड 19 आरटीपीसीआर जाँच के केवल निगेटिव रिपोर्ट वाले यात्री को हवाई यात्रा करने की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था। वर्तमान में कोरोना संकमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं जिले में कोरोना संकमण दर में आयी कमी के कारण आरटीपीसीआर रिपोर्ट की आवश्यकता प्रतीत नहीं होती है। इसलिए उक्त के आलोक में इस संबंध में 7 अप्रैल को जारी पत्र को शिथिल किया जाता है।’’

जिलाधिकारी ने अपने पत्र में पटना हवाई अड्डे के निदेशक से अपने स्तर से तत्संबंधी निर्देश विमानन कंपनियों को जारी करने का अनुरोध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है