लाइव न्यूज़ :

आरएटी रिपोर्ट नकारात्मक रहने के बाद 11 प्रतिशत मामलों में आरटीपीसीआर जांच में संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 6, 2020 16:55 IST

Open in App

(बंटी त्यागी)

नयी दिल्ली, छह दिसंबर आधिकारिक आंकड़ों में पता चला है कि एक सितंबर से सात नवंबर के बीच राष्ट्रीय राजधानी में जिन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण थे और उन्होंने अपनी जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) से कराई, उनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई लेकिन बाद में आरटी-पीसीआर जांच में ऐसे करीब 11 प्रतिशत लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

पीटीआई के एक पत्रकार की ओर से दाखिल आरटीआई आवेदन के जबाव में स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा दिए गए आंकड़ें बताते हैं कि संक्रमण के लक्षण वाले 56,862 मरीजों में आरएएटी जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी और उनमें से 32,903 मरीजों की बाद में आरटी-पीसीआर जांच की गई। उनमें से 3,524 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सितंबर माह में सभी राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों से ऐसे सभी मामलों की आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए थे, जिनमें संक्रमण के लक्षण थे, लेकिन आरएटी जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी। इसके पीछे केन्द्र सरकार का मकसद यह था कि संक्रमण का कोई भी मामला नहीं छूट पाए।

आरटीआई जबाब के मुताबिक दिल्ली में सितंबर माह में आरटीपीसीआर जांच के बाद संक्रमण के मामलों की दर 20.97 प्रतिशत थी, वहीं आरएटी जांच में यह महज 4.77 प्रतिशत थी।

इसके मुताबिक सितंबर माह में संक्रमण के लक्षण वाले 27,533 मामलों में आरएटी जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी और उनमें से केवल 4,597 मामलों की आरटी-पीसीआर जांच कराई गई और उनमें से 623 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

गौरतलब है कि शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 3,419 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 5.8 लाख से अधिक हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर