लाइव न्यूज़ :

रोजाना 50 प्रतिशत नमूनों की हो आरटीपीसीआर जांच : योगी

By भाषा | Updated: March 18, 2021 17:25 IST

Open in App

लखनऊ, 18 मार्च देश के कई राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में होनी वाली कुल कोविड जांचों में आरटी-पीसीआर पद्धति से 50 प्रतिशत नमूनों की जांच करने के निर्देश दिये हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि कई राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण की दर में बढ़ोतरी सभी के लिये एक चेतावनी है, ऐसे में पूरी सतर्कता बरती जाए।

उन्होंने कहा, “ कोरोना जांच का काम पूरी क्षमता से किया जाए। विभिन्न विधियों से की जाने वाली कुल कोविड जांच में कम से कम 45 प्रतिशत जांचें प्रतिदिन आरटी-पीसीआर विधि से की जायें। कुल दैनिक जांच में आरटी-पीसीआर जांच की संख्या बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने के लिये प्रभावी उपाय किये जाएं। रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों तथा बस अड्डों पर रैपिड एन्टीजन जांच की व्यवस्था को और प्रभावी किया जाए।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती किसानी और आसन्न पंचायत चुनाव के लिए बाहर से लोग गांव आ रहे हैं, इसलिए सावधानी और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है।

योगी ने कहा कि सभी जिलों में निर्दिष्ट कोविड चिकित्सालयों को क्रियाशील रखा जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि ‘इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर’ पूरी सक्रियता से काम करें।

उन्होंने संक्रमित व्यक्ति के संपर्कों का पता लगाने की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश भी दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे