सड़क दुर्घटना में आरटीओ निरीक्षक की मौत, मुख्यमंत्री की परिजन को 50 लाख रू देने की घोषणा
By भाषा | Updated: November 22, 2021 20:06 IST2021-11-22T20:06:38+5:302021-11-22T20:06:38+5:30

सड़क दुर्घटना में आरटीओ निरीक्षक की मौत, मुख्यमंत्री की परिजन को 50 लाख रू देने की घोषणा
चेन्नई, 22 नवंबर तमिलनाडु में एक राजमार्ग पर वाहन जांच में लगे एक मोटर वाहन निरीक्षक की सोमवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सरकार ने यह जानकारी दी।
एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कर्मचारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मुख्यमंत्री जन राहत कोष से मृतक के परिजन को 50 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है।
करूर क्षेत्र परिवहन कार्यालय से संबद्ध ना कनकराज आज सुबह करूर-तिरुचिरापल्ली चार लेन राजमार्ग पर वाहनों की जांच कर रहे थे, तभी एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।