लाइव न्यूज़ :

RTI: पीएम मोदी के 'मन की बात' की जानकारी देने के लिए PMO के पास नहीं है कोई अफसर

By भाषा | Updated: June 10, 2018 18:02 IST

आकाशवाणी पर अभी तक इन भाषणों के 44 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं और अंतिम एपिसोड का प्रसारण 27 मई को हुआ था।

Open in App

नई दिल्ली, 10 जून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम से जुड़ी सूचनाओं को संचालित करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में कोई अलग से अधिकारी नामित नहीं किया गया है। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने सीआईसी को दी है। इसने कहा कि 'मन की बात' के लिए विभिन्न स्रोतों से काफी संख्या में सुझाव और शिकायतें मिलती हैं जो विषय-वस्तु की प्रकृति के आधार पर मंत्रालयों और संगठनों को भेज दी जाती हैं।

मुख्य सूचना आयुक्त आर के माथुर के समक्ष एक मामले की सुनवाई के दौरान यह सूचना दी गई जिसमें आवेदक असीम टकयार ने पीएमओ से जानना चाहा कि 'मन की बात' कार्यक्रम शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री को कितने वीडियो , ऑडियो और लिखित संदेश प्राप्त हुए। सरकारी वेबसाइट माईगॉव डॉट इन के मुताबिक लोगों से कहा जाता है कि वे अपने सुझाव भेजें जिसे प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी पर होता है जिसमें प्रधानमंत्री लोगों की नियमित जिंदगी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

आकाशवाणी की वेबसाइट के मुताबिक आकाशवाणी पर अभी तक इन भाषणों के 44 एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं और अंतिम एपिसोड का प्रसारण 27 मई को हुआ था। पीएमओ के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर टकयार ने आयोग का दरवाजा खटखटाकर सूचना का खुलासा किए जाने की मांग की। पीएमओ के अधिकारी ने माथुर को बताया कि मांगी गई सूचनाओं को एकत्रित नहीं किया जाता है बल्कि विभिन्न दस्तावेजों में यह बिखरा हुआ है।

माथुर ने पीएमओ के अधिकारी के जवाब का जिक्र करते हुए अपने आदेश में कहा , 'पीएमओ में 'मन की बात' कार्यक्रम के तहत प्राप्त जानकारियों को देखने के लिए अलग से कोई अधिकारी नहीं है।' पीएमओ की तरफ से दी गई जानकारी से सहमत होते हुए सीआईसी ने कहा कि आरटीआई आवेदन पर प्रतिवादी की तरफ से दिया गया जवाब संतोषजनक है और इसने मामले में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह