लाइव न्यूज़ :

इस तारीख को 14 घंटे नहीं मिलेगी RTGS की सुविधा, रिजर्व बैंक ने की घोषणा, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: April 13, 2021 14:51 IST

आरबीआई के अनुसार कुछ तकनीकी कारणों से 17 अप्रैल को रात 12 बजे से अगले 14 घंटे के लिए RTGS सुविधा को बंद रखने का फैसला किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतकनीकी कारणों से RTGS की सुविधा शनिवार रात 12 बजे से 14 घंटे के लिए रहेगी बंदइस दौरान ग्राहक NEFT का इस्तेमाल कर 2 लाख तक के रुपयों का ट्रांजैक्शन कर सकते हैंRBI ने पिछले साल दिसंबर में RTGS को 24 घंटे सातों दिन इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया था

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक अहम घोषणा की है। अगर आप इंटरनेट बैंकिंग और खासकर रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट सिस्टम (RTGS) का इस्तेमाल आम तौर पर करते रहते हैं तो इसके बारे में आपके लिए जानना जरूरी है।

आरबीआई ने घोषणा की है कि 17 अप्रैल (शनिवार) को रात 12 बजे से अगले दिन रविवार दोपहर 2 बजे तक आप RTGS सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। RBI ने बताया है कि कुछ तकनीकी अपग्रेडेशन के कारण ये सेवा 14 घंटो के लिए बंद रहेगी।

आरबीआई के अनुसार इसका कारण इसके ‘डिजास्टर रिकवरी’ समय को और बेहतर करने के लिए तकनीकी रूप से इसे उन्नत बनाना है।

हालांकि इस दौरान ग्राहक NEFT का इस्तेमाल कर पैसों का ट्रांजैक्शन वगैरह कर सकते हैं। आरबीआई ने सभी बैंकों को भी इस बारे में अपने ग्रााहकों को सूचना देने का निर्देश दिया है।

बता दें कि RBI ने पिछले साल दिसंबर में RTGS को 24 घंटे सातों दिन इस्तेमाल के लिए उपलब्ध करा दिया था। इससे पहले ये सुविधा बैंक टाइमिंग के दौरान मिलती थी। इसके साथ भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जहां यह सुविधा 24 घंटे काम करती है।

RTGS की सुविधा इस्तेमाल करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है। साल 2019 से NEFT और RTGS के माध्यम से होने वाले लेन-देन पर चार्ज लेना बंद कर दिया गया था। इसका मकसद डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने का था। साल 2006 में RTGS सेवा की शुरुआत की गई थी।

बताते चलें कि NEFT का इस्तेमाल दो लाख रुपए तक के लेन-देन में किया जाता है। उससे ज्यादा का लेन-देन RTGS के जरिए ही किया जा सकता है। 2 लाख से कम का ट्रांसफर RTGS से नहीं होता है।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos