लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में आरटीसी कर्मी ने कथित तौर पर आत्महत्या की

By भाषा | Updated: April 9, 2021 15:19 IST

Open in App

बेलगावी (कर्नाटक), नौ अप्रैल उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम (एनडब्ल्यूकेआरटीसी) में कार्यरत एक व्यक्ति ने यहां के निकट अपने घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शिवकुमार नीलगर (40) सवदत्ती डिपो से जुड़ा था और वह चालक-सह परिचालक के रूप में कार्यरत था और उन्हें सेवा में लगभग 12 वर्ष हो गये थे।

सूत्रों ने बताया कि ऐसा बताया जाता है कि नीलगर ने सावदत्ती तालुक के उरगोल गांव में स्थित अपने घर में बृहस्पतिवार की रात कथित तौर पर फांसी लगा ली।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना के असल कारण का अभी पता नहीं चल सका है लेकिन वह कथित तौर पर कर्ज में डूबे थे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कर्नाटक में वेतन संबंधी मुद्दों को लेकर सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) और एनडब्ल्यूकेआरटीसी के चालकों और परिचालकों की सात अप्रैल से शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच यह घटना हुयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल