लाइव न्यूज़ :

केरल से तमिलनाडु आने वालों के लिये आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अथवा टीकाकरण प्रमाण पत्र आवश्यक

By भाषा | Updated: August 1, 2021 18:13 IST

Open in App

चेन्नई, एक अगस्त केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच तमिलनाडु सरकार ने रविवार को कहा पड़ोसी राज्य से आने वाले लोगों के लिये पांच अगस्त से आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट अथवा टीके की दोनों खुराक का प्रमाणपत्र अनिवार्य कर दिया गया है ।

चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री एम सुब्रमण्यम ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘संबंधित जिला प्रशासनों को निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है । इसके अलावा उनसे कहा गया है कि पांच अगस्त से वे केरल से आने वाले उन्हीं लोगों को प्रदेश में प्रवेश करने की अनुमति दें जिनके पास आरटी-पीसीआर जांच की रिपोर्ट है अथवा टीके की दोनों खुराक लेने का प्रमाणपत्र मौजूद है।

सुब्रमण्यम ने शनिवार को सीरम सर्वेक्षण की जारी रिपोर्ट पर कहा कि उन जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां से वायरस के लिए कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों की सूचना आयी है।

उन्होंने कहा, ‘‘विरूधुनगर में सीरम पॉजीटिव दर सर्वाधिक 84 फीसदी है जबकि चेन्नई में यह आंकड़ा 82 प्रतिशत है। लेकिन, इरोड जिले में यह सबसे कम है। उन जिलों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा जहां के लोगों में वायरस प्रतिरोधक क्षमता कम है। इन स्थानों पर टीकाकरण की खुराक और चिकित्सा बुनियादी सुविधा बढायी जायेगी ।’’

तमिलनाडु की तीसरी सीरम सर्वेक्षण में इस बात का खुलासा हुआ कि करीब 66.2 फीसदी आवाम ने सार्स-कोव-2 वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित किया है। कोविड-19 के लिये सार्स-कोव-2 वायरस जिम्मेदार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे