लाइव न्यूज़ :

केरल से महाराष्ट्र आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच आवश्यक

By भाषा | Updated: February 11, 2021 12:31 IST

Open in App

मुंबई, 11 फरवरी महाराष्ट्र की सरकार ने केरल से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच को आवश्यक कर दिया है ताकि राज्य में कोविड-19 के संक्रमण को रोका जा सके। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने दी।

केरल में बुधवार को कोरोना वायरस का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या 64,390 हो गई जो देश में सर्वाधिक है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक दक्षिणी राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 5980 नए मामले सामने आए।

महाराष्ट्र के राहत एवं पुनर्वास सचिव (अतिरिक्त प्रभार) अनूप कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि केरल से आने वाले यात्रियों के लिए आवश्यक आरटी-पीसीआर की जांच बुधवार से आवश्यक हो गई है।

उन्होंने कहा कि केरल में काफी संख्या में कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं और वहां वायरस का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या करीब 64 हजार है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘एहतियात के तौर पर महाराष्ट्र सरकार ने केरल से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच को आवश्यक कर दिया है।’’

उन्होंने कहा कि यात्रा से 72 घंटे पहले जांच कराना आवश्यक है।

दिल्ली, गोवा, गुजरात और राजस्थान से आने वाले यात्रियों के लिए पिछले वर्ष नवंबर से ही इस तरह की जांच जरूरी कर दी गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3451 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमित लोगों की कुल संख्या 20,52,253 हो गई।

राज्य में बीमारी से अभी तक 51,390 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया