लाइव न्यूज़ :

आरएसएस का आनुषांगिक संगठन संस्कार भारती कलाकारों की मदद के लिए धनसंग्रह करेगा

By भाषा | Updated: May 31, 2021 00:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के आनुषांगिक संगठन ‘संस्कार भारती’ ने कोविड-19 के चलते मुश्किल दौर से गुजर रहे कलाकारों की मदद के लिए घन एकत्र करने का निर्णय लिया है।

संस्कार भारती कलाकारों की मुश्किल स्थिति से केंद्र एवं राज्य सरकारों को अवगत कराने के लिए उन्हें ज्ञापन भी सौंपेगी।

संस्कार भारती की दिल्ली इकाई ने रविवार को एक वेबीनार का आयोजन किया जिसमें सहभागियों ने वर्तमान स्थिति में कलाकारों के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा की।

संस्कार भारती की दिल्ली इकाई के महासचिव राजेश चेतन ने कहा, ‘‘ यह तय किया गया है कि हम उन कलाकारों की मदद के लिए धन संग्रह करेंगे जो इस महामारी के दौर में अपनी बुनियादी जरूरतों की पूर्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं।’’

उनके अनुसार इसके लिए संस्कार भारती गणमान्य लोगों के साथ साथ कोरपोरेट जगत के पास भी जाएगी।

मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि इस महामारी में शहरों और नगरों के लोक कलाकार सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं और ऐसे कलाकारों को यथाशीघ्र वित्तीय सहायता दी जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र