लाइव न्यूज़ :

'RSS के कुछ लोग भी सीएए के खिलाफ, मोदी सरकार 'शराब पीए हुए किशोर' की तरह कर रही है व्यवहार'

By भाषा | Updated: January 29, 2020 19:58 IST

कन्नन गोपीनाथन ने कहा, ‘‘वह (सरकार) सामान्य बच्चा नहीं है बल्कि नशे में चूर किशोर है। उससे सवाल किए जाने चाहिए क्योंकि जब वह बर्बाद करना शुरू करेगी तो केवल किसी और का घर बर्बाद नहीं करेगी बल्कि आपके अपने घर को बर्बाद कर देगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देन्नन गोपीनाथन ने कहा कि ‘‘आरएसएस के कुछ लोगों’’ का भी मानना है कि संशोधित नागरिकता काननू खराब कानून है। लेकिन आरएसएस चुप है क्योंकि केंद्र की राजग सरकार उनकी अपनी सरकार है।

नौकरशाह से कार्यकर्ता बने कन्नन गोपीनाथन ने कहा कि ‘‘आरएसएस के कुछ लोगों’’ का भी मानना है कि संशोधित नागरिकता काननू खराब कानून है लेकिन वे चुप हैं क्योंकि केंद्र की राजग सरकार उनकी अपनी सरकार है। पणजी में उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ‘‘शराब पीए हुए किशोर’’ की तरह व्यवहार कर रही है जिससे सवाल किए जाने की जरूरत है नहीं तो वह घरों को तबाह कर देगी। 

उन्होंने दावा किया, ‘‘मुझे उत्तरप्रदेश में दो बार हिरासत में लिया गया, पूरे दिन हिरासत में रखा गया क्योंकि वे (सरकार) नहीं चाहते कि कोई सवाल पूछे (सीएए पर)। मैंने आरएसएस के कई लोगों से मुलाकात की, वे भी इसे समझते हैं...अगर आप इस बातचीत को देखें तो वे भी समझते हैं कि सरकार ने कुछ (गलत) किया है और उन्हें इसका समर्थन करने के लिए कहा गया है।’’ 

उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोगों का यही मानना है कि ‘‘इसका (सीएए) केवल समर्थन करो’’ क्योंकि वे वाद-विवाद नहीं चाहते क्योंकि ‘‘सरकार उनकी अपनी है।’’ 

गोपीनाथन ने कहा, ‘‘वह (सरकार) सामान्य बच्चा नहीं है बल्कि नशे में चूर किशोर है। उससे सवाल किए जाने चाहिए क्योंकि जब वह बर्बाद करना शुरू करेगी तो केवल किसी और का घर बर्बाद नहीं करेगी बल्कि आपके अपने घर को बर्बाद कर देगी।’’

कन्नन गोपीनाथन ने कहा कि केंद्र सरकार 1950 का एजेंडा लागू कर देश को पीछे धकेल रही है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और अंततः राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) से केवल नफरत और हिंसा ही पैदा होगी। लोग सीएए, एनपीआर और एनआरसी के कालक्रम और संयोजन को अच्छी तरह से समझते हैं। 

गोपीनाथन ने कहा, ‘‘सीएए संवैधानिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के खिलाफ है और इसलिए लोग इसका विरोध कर रहे हैं। एनपीआर और एनआरसी दस्तावेज आधारित कार्रवाई है जो गरीब, आदिवासी और महिलाओं के खिलाफ है और इससे अंतत: भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा मिलेगा।’’ 

उन्होंने कहा कि सरकार 1950 के एजेंडे का कार्यान्वयन कर केवल और केवल देश को पीछे धकेल रही है। उल्लेखनीय है कि आईएएस अधिकारी गोपीनाथ ने केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों को अभिव्यक्ति की आजादी न दिए जाने के मुद्दे पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कश्मीरी लोगों से चर्चा या बात किए बिना ही धारा 370 को रद्द कर दिया। वहां के लोगों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से वंचित कर दिया गया और बाकी देश के लोग उनके साथ खड़े नहीं हो रहे थे।' उन्होंने कहा,‘‘ इस मुद्दे पर एक भयानक चुप्पी थी और इसलिए मैंने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा का फैसला किया। हमें कश्मीरी लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए था।’’ 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टआरएसएसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन