लाइव न्यूज़ :

आरएसएस की अगले तीन वर्षों में देश के सभी विकास खंडों तक विस्तार की योजना

By भाषा | Updated: October 30, 2021 18:12 IST

Open in App

(जी मंजूसाईंनाथ)

धारवाड़ (कर्नाटक), 30 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शनिवार को कहा कि आरएसएस अपनी गतिविधियों का विस्तार करने के लिए अगले तीन वर्षों में देश के सभी विकास खंडों तक पहुंचने पर विचार कर रहा है।

कर्नाटक के धारवाड़ में चल रही अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक संपन्न होने के बाद तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए होसबाले ने कहा, '' हमने अपनी गतिविधियों को विस्तार देने का निर्णय लिया है। वर्तमान में 6,483 विकास खंडों में से 4,683 में हतारी उपस्थिति है। हालांकि, हम मार्च 2024 तक भारत के सभी विकास खंडों तक पहुंचना चाहते हैं।''

संघ ने उन लोगों से भी अपील की है जो देश भर में इसके आधार का विस्तार करने के लिए दो साल तक स्वेच्छा से काम करना और वर्ष 2025 तक सभी विकास खंडों में इसकी उपस्थिति सुनिश्चित करना चाहते हैं। वर्ष 2025 में संघ अपनी शताब्दी मनाएगा।

आरएसएस के पदाधिकारी ने कहा कि मिजोरम, नगालैंड, कश्मीर और लक्षद्वीप में संघ की गतिविधियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि संघ कश्मीर में अपनी शाखाएं चला रहा था लेकिन वहां से हिंदुओं के पलायन के बाद गतिविधियां प्रभावित हुईं।

होसबाले ने कहा कि इन राज्यों में पहुंचने के बाद स्थानीय प्रचारकों को संबंधित राज्यों में संघ के विस्तार के लिए योजना बनानी होगी। संघ की गतिविधियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि रोजाना 34,000 स्थानों पर शाखाएं चलाई जा रही हैं जोकि कोविड महामारी के दौरान प्रभावित हुई थीं।

संघ नेता ने कहा कि दैनिक शाखाएं, साप्ताहिक शाखाएं, पखवाड़ा और मासिक शाखाओं को मिलाकर 55,000 स्थानों पर संघ शाखाओं का संचालन होता है।

होसबाले ने कहा कि चूंकि यह वर्ष भारतीय स्वतंत्रता की प्लेटिनम जयंती है, ऐसे में संघ ने स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम के कई गुमनाम नायकों के योगदान को याद करते हुए प्रदर्शनियों का आयोजन करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि संघ सिख गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना बना रहा है। साथ ही संघ रोजगार सृजन और कौशल विकास पर भी ध्यान देना चाहता है।

जनसंख्या नीति के बारे में पूछे जाने पर संघ नेता ने कहा कि प्रत्येक राष्ट्र की एक जनसंख्या नीति होनी चाहिए जो सभी पर लागू हो। उन्होंने कहा कि संघ ने कुछ साल पहले इस मुद्दे पर एक प्रस्ताव पारित किया था।

प्रदूषण को रोकने के लिए दीपावली पर पटाखों पर प्रतिबंध संबंधी सवाल पर होसबाले ने कहा कि इस तरह के कदम त्योहार के आसपास नहीं बल्कि साल की शुरुआत में उठाए जाने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह