लाइव न्यूज़ :

आरएसएस से जुड़े संगठन ने कहा- स्कूलों में यौन शिक्षा देने की कोई आवश्यकता नहीं, सेक्स शब्द पर जताई आपत्ति

By भाषा | Updated: August 28, 2019 06:04 IST

नयी शिक्षा नीति के मसौदे में कहा गया है कि यौन शिक्षा को सहमति, उत्पीड़न, महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा, परिवार नियोजन और यौन रोगों की रोकथाम के लिए माध्यमिक विद्यालयों के पाठ्यक्रमों में भी शामिल किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े एक संगठन ने मंगलवार को कहा कि विद्यालयों में यौन शिक्षा देने या इसे केन्द्र की प्रस्तावित नयी शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है।पिछली भाजपा नीत राजग सरकार ने आर के कस्तूरीरंगन की अगुवाई में समिति का गठन किया था जिसने मसौदा नीति तैयार की थी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े एक संगठन ने मंगलवार को कहा कि विद्यालयों में यौन शिक्षा देने या इसे केन्द्र की प्रस्तावित नयी शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि इससे बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। शिक्षाविद् दीनानाथ बत्रा द्वारा स्थापित शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास (एसएसयूएन) ने हालांकि सुझाव दिया कि छात्रों और परिजनों को "जरूरत आधारित परामर्श" दिये जा सकते हैं।

नयी शिक्षा नीति के मसौदे में कहा गया है कि यौन शिक्षा को सहमति, उत्पीड़न, महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा, परिवार नियोजन और यौन रोगों की रोकथाम के लिए माध्यमिक विद्यालयों के पाठ्यक्रमों में भी शामिल किया जाएगा।

पिछली भाजपा नीत राजग सरकार ने आर के कस्तूरीरंगन की अगुवाई में समिति का गठन किया था जिसने मसौदा नीति तैयार की थी। इसे इस वर्ष मई में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को सौंपा गया था।

एसएसयूएन के सचिव अतुल कोठारी ने 'सेक्स' शब्द पर कड़ी आपत्ति जताते हुए पत्रकारों से कहा, "विद्यालयों में यौन शिक्षा के अध्यापन या इसे पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की कोई आवश्कता नहीं है। अगर आवश्यकता हुई तो छात्रों को विद्यालयों में परामर्श दिये जा सकते हैं।"

उन्होंने कहा कि बच्चों के अलावा यह जरूरी है कि उनके परिजनों को भी इस संबंध में परामर्श दिये जाएं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में छात्रों को "मानव शरीर, इसकी संरचना और भागों के बारे में पढ़ाया जाना चाहिए, जो पहले से ही विज्ञान विषय के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है।"

स्कूलों में यौन शिक्षा के विरोध पर तर्क रखते हुए कोठारी ने दावा किया कि जहां भी इसे लागू किया गया है, इसका नकारात्मक प्रभाव देखा गया और इससे बचा जाना चाहिए। 

टॅग्स :आरएसएसएजुकेशनभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया