हिंदुत्व विभाजित या बहिष्कृत नहीं करता, यह समावेशी है, बोले RSS नेता- हमारे दुश्मन को भी...

By भाषा | Updated: May 16, 2022 07:20 IST2022-05-16T06:59:34+5:302022-05-16T07:20:27+5:30

आरएसएस के संयुक्त सचिव कृष्ण गोपाल ने कहा,हिंदुत्व अर्थात भारतीय एकात्मता, मुस्लिम विद्वेष नहीं’’ नामक पुस्तक के अनावरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जो विभाजित या बहिष्कृत करता है वह हिंदुत्व नहीं है, जो स्वयं की तलाश कर रहे हैं और विभाजनकारी विचार रखते हैं, वे संकीर्ण सोच वाले हैं।

RSS leader Krishna Gopal Hindutva does not divide or exclude it is inclusive | हिंदुत्व विभाजित या बहिष्कृत नहीं करता, यह समावेशी है, बोले RSS नेता- हमारे दुश्मन को भी...

हिंदुत्व विभाजित या बहिष्कृत नहीं करता, यह समावेशी है, बोले RSS नेता- हमारे दुश्मन को भी...

Highlightsगोपाल ने कहा कि भारत उन लोगों की भूमि है जिन्होंने अपने धर्म और राजनीतिक विचारों के बावजूद सभी को गले लगाया हैआरएसएस नेता ने कहा- ‘हिंदुत्व समावेशी है, यह मानवता को विभाजित नहीं करता है

नयी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संयुक्त सचिव कृष्ण गोपाल ने रविवार को कहा कि हिंदुत्व समावेशी है क्योंकि यह मानवता को विभाजित नहीं करता और हजारों वर्षों से इस मौलिक विचार और दर्शन के साथ जीने वाले हिंदू हैं। उन्होंने यहां ‘‘हिंदुत्व अर्थात भारतीय एकात्मता, मुस्लिम विद्वेष नहीं’’ नामक पुस्तक के अनावरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जो विभाजित या बहिष्कृत करता है वह हिंदुत्व नहीं है, जो स्वयं की तलाश कर रहे हैं और विभाजनकारी विचार रखते हैं, वे संकीर्ण सोच वाले हैं।

गोपाल ने कहा कि भारत उन लोगों की भूमि है जिन्होंने अपने धर्म और राजनीतिक विचारों के बावजूद सभी को गले लगाया है। आरएसएस के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘इस देश में इस तरह की विभाजनकारी सोच नहीं है कि यह मेरा है और वह आपका है तथा जो कोई भी इस तरह सोचता है वह संकीर्ण सोच वाला है। धृतराष्ट्र (महाभारत महाकाव्य में दुर्योधन के पिता) के पास यह विचार था और उन्हें सबक मिला।’’

पुस्तक के शीर्षक पर विचार करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुत्व केवल भारतीय एकजुटता का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह वैश्विक एकजुटता का प्रतीक है क्योंकि देश के लोग इस मौलिक दर्शन का पालन करते हुए अपने कर्मों, कार्यों और व्यवहार में दुनिया के कल्याण को ध्यान में रखते हैं। गोपाल ने कहा, ‘‘हिंदुत्व समावेशी है, यह मानवता को विभाजित नहीं करता है। हमारे दुश्मन को भी हमारी दृष्टि और विचारों से बाहर करने की कोई संभावना नहीं है क्योंकि हम मानते हैं कि हम सबके बिना अधूरे हैं।’’

Web Title: RSS leader Krishna Gopal Hindutva does not divide or exclude it is inclusive

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे