लाइव न्यूज़ :

RSS नेता इंद्रेश कुमार का दावा, 'देश भर के मुसलमान चाहते हैं कि अनुच्छेद 370 खत्म हो'

By भाषा | Updated: April 19, 2019 05:35 IST

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश कुमार ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश भर के मुसलमान अनुच्छेद 370 खत्म करने के पक्ष में हैं और सिर्फ जम्मू कश्मीर के क्षेत्रीय दल ही इसके खिलाफ हैं।

Open in App

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश कुमार ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश भर के मुसलमान अनुच्छेद 370 खत्म करने के पक्ष में हैं और सिर्फ जम्मू कश्मीर के क्षेत्रीय दल ही इसके खिलाफ हैं। कुमार ने एक कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि सभी समाज कल्याण योजनाओं का लाभ मुसलमानों के बीच गरीबों में भी पहुंचे।

उन्होंने कहा कि बिजली कनेक्शन, गैस सिलेंडर और आवास जैसे फायदे भी मुसलमानों को मुहैया किए गए। कुमार मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक भी हैं। यह संगठन मुसलमानों के कल्याण के लिए काम करता है और समुदाय में तीन तलाक की प्रथा के उन्मूलन की हिमायत करता है।

जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के बारे में बात करते हुए आरएसएस पदाधिकारी ने कहा कि इस अनुच्छेद का उन्मूलन करना देश के लिए लाभप्रद होगा और मुस्लिम सहित देश भर के लोग इसके पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के क्षेत्रीय दलों के सिवाय मुस्लिम सहित सभी भारतीय अनुच्छेद 370 को खत्म करने के पक्ष में हैं। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम भाजपा और मोदी का समर्थन कर रहे हैं। भाषा सुभाष रंजन रंजन

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह