हम दुनिया में शांति चाहते हैं और लोगों का जीवन शांतिपूर्ण और सुखमय हो?, पश्चिम एशिया संघर्ष पर दत्तात्रेय होसबाले बोले-जनता के हित में हरसंभव प्रयास कर रही मोदी सरकार?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2026 17:21 IST2026-03-15T17:18:52+5:302026-03-15T17:21:15+5:30

देश के सर्वोच्च हित में जो उचित है, वही वे (भारतीय सरकार) कर रहे हैं तथा उनका कदम सही है।

RSS leader Dattatreya Hosabale said West Asia conflict want peace world people's lives peaceful happy Modi government making every possible effort interest people | हम दुनिया में शांति चाहते हैं और लोगों का जीवन शांतिपूर्ण और सुखमय हो?, पश्चिम एशिया संघर्ष पर दत्तात्रेय होसबाले बोले-जनता के हित में हरसंभव प्रयास कर रही मोदी सरकार?

file photo

Highlightsआम लोगों का जीवन शांतिपूर्ण और सुखमय होना चाहिए।नेता ने कहा कि वे युद्ध के कारणों का विश्लेषण नहीं करेंगे। भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं, लेकिन यह शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।

समालखाः पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को विश्व में शांति की अपील की और इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार राष्ट्र के सर्वोच्च हित में सभी कदम उठा रही है। आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले संघ की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की तीन दिवसीय बैठक पर प्रेसवार्ता के दौरान सवालों के जवाब दे रहे थे। अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष के बारे में पूछे जाने पर आरएसएस पदाधिकारी ने कहा, ‘‘हम दुनिया में शांति चाहते हैं। आम लोगों का जीवन शांतिपूर्ण और सुखमय होना चाहिए।

हम भी यही चाहते हैं।’’ आरएसएस के शीर्ष नेता ने कहा कि वे युद्ध के कारणों का विश्लेषण नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार देश की जनता के हित में हरसंभव प्रयास कर रही है। होसबाले ने यहां पत्रकारों से कहा कि देश के सर्वोच्च हित में जो उचित है, वही वे (भारतीय सरकार) कर रहे हैं तथा उनका कदम सही है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद भारत के कुछ हिस्सों में भड़के विरोध प्रदर्शनों के बारे में पूछे जाने पर होसबाले ने कहा कि लोग किसी व्यक्ति की मृत्यु पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं, लेकिन यह शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।

Web Title: RSS leader Dattatreya Hosabale said West Asia conflict want peace world people's lives peaceful happy Modi government making every possible effort interest people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे