आरएसएस नेता दर्शन लाल का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: February 9, 2021 01:33 IST2021-02-09T01:33:39+5:302021-02-09T01:33:39+5:30

RSS leader Darshan Lal dies, last rites with state honors | आरएसएस नेता दर्शन लाल का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

आरएसएस नेता दर्शन लाल का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

यमुनानगर (हरियाणा), आठ फरवरी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के नेता दर्शन लाल जैन का सोमवार को निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

समाज सेवा के प्रति जीवन समर्पित करने वाले जैन पौराणिक सरस्वती नदी की तलाश के काम में भी शामिल थे। उनका निधन सोमवार को हरियाणा के यमुनानगर जिले में जगाधरी स्थित आवास में हुआ। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं।

उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। जैन के बेटे नीरज ने उन्हें मुखाग्नि दी।

सामाजिक कार्य में उनके योगदान के लिए उन्हें 2019 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया और वह हरियाणा में कई शैक्षणिक सस्थानों की स्थापना में भी शामिल रहे हैं। वह जगाधरी में सरस्वती विद्या मंदिर के संस्थापक सदस्य थे। इसकी स्थापना 1954 में हुई। गरीब बच्चों और लड़कियों की शिक्षा समेत कई अन्य क्षेत्रों में वह लगातार काम करते रहे। वह यमुनानगर में लड़कियों के लिए डीएवी कॉलेज निर्माण के संस्थापक सचिव थे। यह 1957 में क्षेत्र का लड़कियों का पहला कॉलेज था।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी यादें हमेशा दिलों में रहेंगी। खट्टर, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, शिक्षा मंत्री कंवर पाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओ पी धनखड़ अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद थे।

शाम में खट्टर, जैन के घर जगाधरी गए और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: RSS leader Darshan Lal dies, last rites with state honors

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे