लाइव न्यूज़ :

आरएसएस के संयुक्त महासचिव अरुण कुमार राजनीतिक मुद्दों के लिए समन्वयक होंगे

By भाषा | Updated: July 11, 2021 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जुलाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को अपने संयुक्त महासचिव अरुण कुमार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत राजनीतिक मुद्दों के लिए संघ का समन्वयक बनाकर महत्वपूर्ण संगठनात्मक परिवर्तन की शुरुआत की।

उन्होंने एक अन्य संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल का स्थान लिया है जिन्होंने 2015 में कार्यभार संभाला था। मध्य प्रदेश के चित्रकूट में आरएसएस के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की चल रही बैठक में इस बदलाव की घोषणा की गई।

संपर्क करने पर आरएसएस प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि अरुण कुमार भाजपा सहित राजनीतिक मुद्दों के लिए संघ के समन्वयक होंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह एक नियमित प्रक्रिया है और संघ अपने कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी में बदलाव करता रहता है।

इस साल की शुरुआत में, आरएसएस ने दत्तात्रेय होसबोले को महासचिव और अरुण कुमार के साथ रामदत्त चक्रधर को संयुक्त महासचिव के रूप में पदोन्नत करके अपने संगठनात्मक ढांचे में बदलाव किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच