लाइव न्यूज़ :

खुद का भाजपा में विलय कर चुनाव मैदान में उतरे आरएसएस: गहलोत

By भाषा | Updated: November 20, 2021 20:00 IST

Open in App

जयपुर, 20 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर जनता को गुमराह कर सत्ता प्राप्ति में भारतीय जनता पार्टी की मदद करने का आरोप लगाया। गहलोत ने एक बार फिर कहा कि आरएसएस में अगर हिम्मत है तो वह खुद का भाजपा में विलय कर चुनाव मैदान में उतरे।

गहलोत ने यहां एक कार्यक्रम में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं किंतु उन्हें यह जानना चाहिए कि जब तक सूरज-चाँद रहेगा, कांग्रेस पार्टी का नाम रहेगा।’’ उन्होंने आगे कहा कि कि कांग्रेस पार्टी देश में विचारधारा की लड़ाई लड़ती है, ‘‘हमारी दुश्मनी न भाजपा से है, न आरएसएस से है। हमारी लड़ाई विचाराधारा की है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘ये देश को गुमराह कर सत्ता में आए हुए लोग हैं क्योंकि धर्म के नाम पर, जाति के नाम पर लोगों को भड़काने में दो मिनट लगते हैं। धर्म के नाम पर आग लगाना आसान है लेकिन बुझाना मुश्किल है। धर्म पर राजनीति करने वाली भाजपा सत्ता प्राप्ति का घमण्ड करती है जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जो अपने आप को सांस्कृतिक संगठन बताने का नाटक करता है, लेकिन समाज में लोगों को गुमराह कर भाजपा का समर्थन करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज सरकार भाजपा की नहीं है। वह तो विफल हो चुकी है और नाम मात्र की है। राज कौन कर रहा है, आरएसएस राज कर रहा है। तो खुले रूप में क्यों नहीं कहते आरएसएस का एक प्रचारक देश का प्रधानमंत्री है, यह क्यों नहीं कहते। भाजपा का कवच क्यों पहन रखा है इन लोगों ने।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘हिम्मत है तो आरएसएस, भाजपा में अपना विलय कर चुनाव लड़े जिससे दो विचारधाराओं का आमना-सामना हो सकेगा। आप छुपकर वार क्यों करते हैं, लोगों को गुमराह क्यों करते हैं। अभी आप अलग-अलग रूप दिखाकर देश को गुमराह करना चाहते हैं और सत्ता में आना चाहते हैं और आए हैं।’’

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी प्रकरण में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की विपक्ष की मांग के मद्देनजर गहलोत ने कहा कि इस घटना से यह समझा जा सकता है कि देश किस दिशा में जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन