लाइव न्यूज़ :

RSS को रास नहीं आ रही मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां, बेरोजगारी-मंदी को लेकर भारतीय मजदूर संघ आंदोलन की तैयारी में

By नितिन अग्रवाल | Updated: September 12, 2019 08:59 IST

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के एक पदाधिकारी ने बताया कि 25 सितंबर से 2 अक्तूबर तक विभिन्न मुद्दों पर देशभर में जनजागरण कार्यक्रम चलाए जाएंगे.

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मजदूर संघ तीन स्टील कारखानों के निजीकरण के मुद्दे पर भी सरकार से साथ नहीं है.कोयला सेक्टर में 100% विदेशी पूंजी के मुद्दे पर भी बीएमएस का विरोध है.

केंद्र की मोदी सरकार अपने दूसरे शासनकाल के 100 दिन के कामकाज का हवाला देकर भले ही खुद की पीठ थपथपा रही है लेकिन भाजपा के मार्गदर्शक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को कई मोर्चों पर नाकामी नजर आ रही है.

आर्थिक मोर्चे पर सरकार की नीति पर संघ अपने अनुषंगी संगठन भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के माध्यम से इसके विरोध की योजना बना रहा है.

बीएमएस के एक पदाधिकारी ने बताया कि 25 सितंबर से 2 अक्तूबर तक विभिन्न मुद्दों पर देशभर में जनजागरण कार्यक्रम चलाए जाएंगे.

इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की नीतियों पर ऐतराज करने के साथ-साथ आम लोगों को इसके प्रभाव और मौजूदा आर्थिक स्थिति के बारे में जागरूक किया जाएगा.

इसमें बैंकों के विलय का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा. इस फैसले के विरोध में बैंकिग क्षेत्र पर होने वाले असर के साथ-साथ अर्थव्यवस्था और रोजगार की स्थिति को लेकर भी सरकार की आलोचना की जाएगी.

संगठन तीन स्टील कारखानों के निजीकरण के मुद्दे पर भी सरकार से साथ नहीं है. बीएमएस दुर्गापुर, सेलम और भद्रावती स्टील कारखानों को निजी हाथों में देने के फैसले को सरासर अनुचित मान रहा है.

कोयला सेक्टर में 100% विदेशी पूंजी के मुद्दे पर भी बीएमएस का विरोध है.

सरकारी कामकाज में अधिक से अधिक ठेका कर्मचारियों के इस्तेमाल को लेकर भी संगठन की खासी नाराजगी है.

संगठन का कहना है कि देश में पहले से ही नौकरियों के मौके कम हो रहे हैं ऐसे में सरकार का नौकरियों कम करने के अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर होगा.

संसद पर प्रदर्शन करेगा यूएफबीयू

बैंक यूनियनों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने भी बैंकों के विलय के फैसले का विरोध किया है. यूएफबीयू ने 20 सिंतबर को इसके खिलाफ संसद पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. इसके अतिरिक्त केंद्रीय वित्त मंत्री से मिलकर भी विरोध जताया जाएगा. 

टॅग्स :आरएसएसमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया