लाइव न्यूज़ :

सरसंघचालक मोहन भागवत, सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी सहित छह शीर्ष पदाधिकारियों ने बनाया ट्विटर पर अकाउंट

By भाषा | Updated: July 1, 2019 13:05 IST

भागवत, संघ के सरकार्यवाह सुरेश ‘‘भैयाजी’’ जोशी और संघ के सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी समेत सात पदाधिकारियों ने अपने ट्विटर अकाउंट बनाए। सूत्रों ने कहा, ‘‘पैरोडी अकाउंट द्वारा फैलायी जा रही झूठी खबरों को रोकने के लिए ये अकाउंट बनाए गए हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देभागवत ने अभी तक कोई ट्वीट नहीं किया है और वह केवल एक अकाउंट फॉलो कर रहे हैं जो कि आरएसएस का आधिकारिक अकाउंट है। सह-सरकार्यवाह सुरेश सोनी, कृष्ण गोपाल, अरुण कुमार, अनिरुद्ध देशपांडे शामिल हैं। इन सभी नेताओं ने सोमवार को ही ट्विटर पर एंट्री ली।

सरसंघचालक मोहन भागवत समेत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने अकाउंट बनाए हैं। संघ में सूत्रों ने बताया कि पदाधिकारियों के ट्विटर का प्रयोग करने की संभावना नहीं है क्योंकि माइक्रोब्लॉगिंग साइट वह मंच नहीं है जिसके माध्यम से संघ लोगों से साथ संपर्क करना पसंद करेगा।

भागवत, संघ के सरकार्यवाह सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी, संघ के तीन सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, कृष्ण गोपाल एवं वी भगैया, संघ के प्रचार प्रमुख अरुण कुमार और एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी अनिरुद्ध देशपांडे ने ट्विटर अकाउंट खोले हैं। संघ के एक अन्य सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले पिछले कुछ समय से ट्विटर पर हैं लेकिन उनका अकाउंट भी हाल में सत्यापित हुआ है।

संघ के सूत्रों ने कहा, ‘‘संघ पदाधिकारियों के पैरोडी अकाउंट के माध्यम से फैलायी जा रही झूठी खबरों को रोकने के लिए ये अकाउंट बनाए गए हैं, लेकिन उनकी ओर से इनका इस्तेमाल किए जाने की संभावना नहीं है।’’ हाल में अपना ट्विटर अकाउंट बनाने वाले एक पदाधिकारी ने कहा कि संघ लोगों से ट्विटर के माध्यम से बात नहीं करना चाहेगा।

‘‘हमारे प्रचारक लोगों से हमेशा संपर्क में रहते हैं।’’ भागवत का सत्यापित ट्विटर हैंडल @DrMohanBhagwat है। वह केवल आठ अकाउंट फॉलो कर रहे हैं जिनमें आरएसएस का आधिकारिक अकाउंट और शीर्ष सात पदाधिकारियों के अकाउंट शामिल हैं। होसबोले को छोड़ कर अभी किसी ने ट्वीट नहीं किया है।

वे एक दूसरे को और संघ के आधिकारिक अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं। अभी तक आरएसएस के आधिकारिक अकाउंट से ही संगठन की विज्ञप्तियां और उस संबंधी जानकारी साझा की जाती थी। संघ के आधिकारिक अकाउंट के 13 लाख फॉलोवर्स हैं। 

 

भागवत ने अभी तक कोई ट्वीट नहीं किया है और वह केवल एक अकाउंट फॉलो कर रहे हैं जो कि आरएसएस का आधिकारिक अकाउंट है। 

 

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया