लाइव न्यूज़ :

आरएसएस ने आजादी की लड़ाई में किसी प्रकार का योगदान नहीं दिया : डोटासरा

By भाषा | Updated: August 9, 2021 20:16 IST

Open in App

जयपुर, नौ अगस्त कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस की विचारधारा को मानने वाले लोगों ने भाग लिया तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जैसे संगठन ने आजादी की लड़ाई में किसी प्रकार का योगदान नहीं दिया जो सर्वविदित है।

डोटासरा ने सोमवार को अगस्त क्रांति दिवस पर आयोजित ‘‘स्वतंत्रता आन्दोलन में कांग्रेस की भूमिका’’ विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आरएसएस के लोग भारत के स्वतंत्रता सेनानियों की बजाए सावरकर का सम्मान एवं पूजा करते हैं।

उन्होंने कहा कि जबकि इतिहास साक्षी है कि कारावास में सजा काट रहे सावरकर ने चार-चार बार अंग्रेजों को पत्र लिखकर माफी मांगी तथा आजादी के आन्दोलन की बजाए अंग्रेजी हुकुमत का साथ देने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि लेकिन आरएसएस सावरकर की विचारधारा को ही आगे बढ़ाने का काम कर रहा है।

डोटासरा ने कहा कि देश में भाजपा एवं आरएसस भाई को भाई से लड़ाने का काम कर रहे हैं जिसके हम विरूद्ध है। उन्होंने कहा कि एक ओर तो आरएसएस एवं भाजपा के लोग स्वयं को राष्ट्रवादी बताते हैं जबकि दूसरी ओर वे अंग्रेजों की मुखबीररी करने वाले सावरकर की पूजा करते हैं।

उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिकता के आधार पर भाजपा सरकार बनाने में तो सफल हो गई किन्तु देश में जिस प्रकार का माहौल उन्होंने बना रखा है, वैसे में आज अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस के उन महान् नेताओं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, का स्मरण कर संकल्प लेने का अवसर है कि कैसे साम्प्रदायिक ताकतों से देश को मुक्त करवाया जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह