लाइव न्यूज़ :

आरएसएस ने अपने वरिष्ठ पदाधिकारी के खिलाफ आरोपों की आलोचना की

By भाषा | Updated: July 1, 2021 14:26 IST

Open in App

जयपुर, एक जुलाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने जयपुर ग्रेटर नगर निगम में कमीशनखोरी से जुड़े एक कथित वीडियो को लेकर अपने एक वरिष्ठ पदाधिकारी, क्षेत्र प्रचारक निंबाराम के खिलाफ लगाए गए आरोपों की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को इन्हें वैचारिक द्वेष से प्रेरित बताया। इसके साथ ही कहा कि उसके उक्त पदाधिकारी मामले में जांच में सहयोग को तैयार हैं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह हनुमान सिंह राठौड़ ने इस बारे में एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि किसी व्यक्ति के साथ निंबाराम की सामान्य शिष्टाचार भेंट को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में उनकी भूमिका से जोड़ना निंदनीय है।

बयान के अनुसार,' उन्हें जोड़कर राजनीनतक कारणों से उसके अन्य अर्थ लगाए जा रहे हैं, ये तथ्यों से विपरीत हैं और सिर्फ सनसनी फैलाने के लिए जारी किए गए हैं। निंबाराम हर तरह की जांच में सहयोग को तैयार हैं।'

इसमें कहा गया है,' निहित्त स्वार्थी तत्वों ने तथ्यों को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत करने का प्रयत्न किया है, जबकि इस मामले में किसी प्रकार की राशि का कोई आदान प्रदान नहीं हुआ है। इसलिए इसे भ्रष्टाचार से जोड़कर अनर्गल आरोप लगाना समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति क चरित्र हनन के समान है। वैचारिक द्वेष व दुर्भावना से लगाए जा रहे इन झूठे आरोपों व लांछनों का हम खंडन करते हैं और कानून सम्मत कार्रवाई करने के सभी प्रकार के विकल्प हमारे सामने खुले हुए हैं।'

उल्लेखनीय है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक निजी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ कमीशन को लेकर बातचीत के एक कथित वीडियो प्रकरण में जयपुर ग्रेटर नगर निगम की निलंबित महापौर सौम्या गुर्जर के पति सहित दो जनों को मंगलवार को गिरफ्तार था। ब्यूरो ने इस मामले में जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है उनमें निम्बाराम का नाम भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया