लाइव न्यूज़ :

RSS प्रमुख मोहन भागवत जारी करेंगे सर्वे, लिव-इन-रिलेशनशिप वाली महिलाओं से ज्यादा खुश हैं विवाहित महिलायें

By भाषा | Updated: September 22, 2019 06:31 IST

आरएसएस के प्रचार प्रभारी अरुण कुमार ने शनिवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि विदेशी मीडिया के साथ भागवत की बातचीत नियमित कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वालों के साथ बातचीत की आरएसएस की सतत प्रक्रिया का हिस्सा है।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस के सूत्रों ने बताया कि यह सर्वेक्षण पुणे की संस्था ‘दृष्टि स्त्री अध्ययन प्रबोधन केन्द्र’ ने की है।सर्वेक्षण के निष्कर्ष पर राजस्थान के पुष्कर में इसी महीने आयोजित आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक में भी चर्चा हुई थी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत संगठन से जुड़ी एक संस्था द्वारा किया गया सर्वेक्षण मंगलवार को जारी करेंगे जिसमें दावा किया गया है कि विवाहित महिलाएं लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के मुकाबले ज्यादा खुश हैं। 

आरएसएस के सूत्रों ने बताया कि यह सर्वेक्षण पुणे की संस्था ‘दृष्टि स्त्री अध्ययन प्रबोधन केन्द्र’ ने की है। सर्वेक्षण के निष्कर्ष पर राजस्थान के पुष्कर में इसी महीने आयोजित आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक में भी चर्चा हुई थी। 

उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के मुताबिक विवाहित महिलाओं में खुशी का स्तर बहुत ज्यादा है, जबकि लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं में खुशी का स्तर सबसे कम है। इस सर्वेक्षण का निष्कर्ष मंगलवार को विदेशी मीडिया के साथ भागवत की बातचीत के बाद जारी किया जाएगा। 

आरएसएस के प्रचार प्रभारी अरुण कुमार ने शनिवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा कि विदेशी मीडिया के साथ भागवत की बातचीत नियमित कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से ताल्लुक रखने वालों के साथ बातचीत की आरएसएस की सतत प्रक्रिया का हिस्सा है। कुमार ने कहा कि भागवत अंतरराष्ट्रीय मीडिया को आरएसएस, उसके विचारों और उसके कामकाज के बारे में बताएंगे।

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?