लाइव न्यूज़ :

दो साल पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद 20 नवंबर को पहली बार मणिपुर जा रहे संघ प्रमुख मोहन भागवत, 3 दिन रहेंगे, नागरिकों, उद्यमियों और आदिवासी समुदाय से बातचीत करेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2025 14:18 IST

21 नवंबर को भागवत मणिपुर के पहाड़ी इलाकों के आदिवासी नेताओं से मिलेंगे और बातचीत करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे20 नवंबर को गुवाहाटी से यहां आ रहे हैं और 22 नवंबर को उनकी वापसी होगी।दो साल पहले हिंसा भड़कने के बाद से भागवत का यह पहला दौरा होगा।दौरा मुख्य रूप से संगठन का आंतरिक हिस्सा है।

इंफालः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत दो साल पहले भड़की जातीय हिंसा के बाद 20 नवंबर को पहली बार मणिपुर आयेंगे। संगठन के एक पदाधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। संघ के मणिपुर के सह-सरकार्यवाह तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय प्रवास के दौरान भागवत नागरिकों, उद्यमियों और आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा, "हमारे सरसंघचालक का राज्य का दौरा संघ के शताब्दी समारोह के सिलसिले में है। वह 20 नवंबर को गुवाहाटी से यहां आ रहे हैं और 22 नवंबर को उनकी वापसी होगी।’’

संघ के एक अन्य पदाधिकारी ने बताया कि दो साल पहले हिंसा भड़कने के बाद से भागवत का यह पहला दौरा होगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने आखिरी बार 2022 में राज्य का दौरा किया था। शर्मा ने बताया कि उनकी यात्रा के कार्यक्रम के तहत प्रमुख नागरिकों, जनजाति समुदाय के प्रतिनिधियों और युवा नेताओं के साथ अलग-अलग संवादात्मक सत्र आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, "अपने आगमन के दिन वह इंफाल के कोंजेंग लेइकाई में एक कार्यक्रम में उद्यमियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलेंगे। 21 नवंबर को भागवत मणिपुर के पहाड़ी इलाकों के आदिवासी नेताओं से मिलेंगे और बातचीत करेंगे।" यह पूछे जाने पर कि क्या संघ प्रमुख राहत शिविरों का दौरा करेंगे, जहां आंतरिक रूप से विस्थापित लोग पिछले दो वर्षों से रह रहे हैं, उन्होंने कहा, "यह अभी कार्यक्रम में नहीं है। यह दौरा मुख्य रूप से संगठन का आंतरिक हिस्सा है।" 

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसBJPमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया