लाइव न्यूज़ :

...इसलिए राम के अस्तित्व पर उठते हैं सवाल, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बताया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 11, 2019 11:21 IST

दत्तोपंत ढेंगड़ी जन्मशताब्दी वर्ष की शुरुआत में मोहन भागवत ने बताया कि राम के अस्तित्व पर सवाल क्यों उठते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देऐसे सवाल उठने की बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कही.डॉ. मोहन भागवत ने आगे कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने सामाजिक समरसता का सपना देखा था.

नागपुर। आठ हजार साल बीतने पर भी भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर लोग सवाल उठाते हैं. इसकी वजह यह है कि अब समाज में राम जैसे लोग नजर नहीं आते हैं. इसी कारण ऐसे सवाल उठने की बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कही. भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के जन्मशताब्दी वर्ष के शुभारंभ अवसर पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रहे थे.

नागपुर के रेशमबाग स्थित स्मृति मंदिर परिसर के महर्षि व्यास सभागृह में हुए इस कार्यक्रम में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष व दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्मशताब्दी समारोह समिति की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सचिव वीरजेश उपाध्याय, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, राष्ट्रसेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांताक्का, पूर्व प्रमुख संचालिका प्रमिलाताई मेंढे प्रमुखता से उपस्थित थीं.

इस दौरान डॉ. मोहन भागवत ने आगे कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने सामाजिक समरसता का सपना देखा था. उनके विचार आज भी उतने ही शाश्वत हैं. बदलते समय में इन मूल्यों को संजोए रखकर वैचारिक गति बढ़ाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी एक महान विचारक थे. लेकिन विचारों की चौखट में बंद नहीं थे. उनके जैसे महापुरुषों के वचन और कर्म जनता तक पहुंचाना जरूरी है. उनका व्यक्तित्व, कृतित्व और नेतृत्व समाज में प्रबोधित करना चाहिए. वीरजेश उपाध्याय ने प्रास्ताविक भाषण दिया.

अमर कुलकर्णी ने वैयक्तिक गीत प्रस्तुत किया. आभार अजय पत्की ने माना. बॉक्स उपदेश को कृति में दर्शाएं नेतृत्वकर्ता सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि टीमवर्क करते समय नेतृत्वकर्ताओं को सभी के साथ एकत्रित रहकर काम करना चाहिए. विशेष बात यह है कि उन्हें अन्य को दिए जाने वाले उपदेशों को पहले अपनी कृति में दर्शाना चाहिए. जैसा बोलते हैं वैसा व्यवहार करना चाहिए.

टॅग्स :मोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारतजगतगुरु सतीशाचार्य के दर्शन पाकर भाव-विभोर हुए मोहन भागवत, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

भारतआरएसएस 100 वर्षः सशक्त व्यक्ति से ही समाज और राष्ट्र का निर्माण?, मोहन भागवत ने कहा- संघ को अर्धसैनिक संगठन समझ लेते हैं...

भारतदो अलग-अलग मौके, 2 नेता: 1 संदेश!, मेरे पास अभी भी 25 साल बाकी हैं?

भारतबांग्लादेश में अभी भी 12.5 करोड़ हिंदू हैं, मोहन भगवत ने कहा- इस बार वह भागकर भारत नहीं आएं, उपद्रवियों से डटकर सामना किया, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया