लाइव न्यूज़ :

RSS प्रमुख मोहन भागवत संघ की विचारधारा को लेकर विदेशी मीडिया से करेंगे चर्चा, पाकिस्तान को बुलावा नहीं

By भाषा | Updated: September 21, 2019 13:42 IST

आरएसएस के बैठक का समन्वय कर रहे संघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान को छोड़कर विभिन्न देशों के 70 विदेशी मीडिया संगठनों को इस आशय के लिये निमंत्रण भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंघ के कार्यक्रम का आयोजन आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में किया जाएगापाकिस्तान को छोड़कर विभिन्न देशों के 70 विदेशी मीडिया संगठनों को इस आशय के लिये निमंत्रण भेजा गया है

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और इसकी विचारधारा, कार्यो एवं प्रासंगिक विषयों पर संघ प्रमुख मोहन भागवत 24 सितंबर को विदेशी मीडिया से बातचीत करेंगे।

आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरूण कुमार ने अपने बयान में कहा, ‘‘ मोहन भागवत जी नियमित अंतराल पर समाज के विभिन्न वर्गों से भेंट कर संघ का विचार, कार्य तथा समसामायिक विषयों पर चर्चा करते हैं। इसी क्रम में आगामी 24 सितंबर को वह दिल्ली में भारत में उपस्थित विदेशी मीडिया के पत्रकारों से भेंट करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एक निश्चित सूची से परस्पर संवाद का है। मोहन भागवत इस संवाद में विदेशी मीडिया के पत्रकारों को संघ के कार्य व प्रासंगिक विषयों पर संघ के विचारों से अवगत करवांएगे तथा उनसे इसी संदर्भ में एक रचनात्मक चर्चा करेंगे।

बैठक का समन्वय कर रहे संघ के एक पदाधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान को छोड़कर विभिन्न देशों के 70 विदेशी मीडिया संगठनों को इस आशय के लिये निमंत्रण भेजा गया है।

संघ के पदाधिकारी ने कहा कि इस ‘ब्रीफिंग’ का उद्देश्य विभिन्न मुद्दों पर संघ के नजरिये को स्पष्ट करना है। उन्होंने कहा, “यह भागवत द्वारा एक अनौपचारिक बैठक होगी, जिसके प्रकाशन या प्रसारण की इजाजत नहीं होगी।”

कार्यक्रम से जुड़े एक पदाधिकारी ने कहा, “बैठक की शुरुआत में भागवत जी का उद्घाटन भाषण होगा और इसके बाद उनके साथ सवाल-जवाब का सत्र होगा।”

संघ का प्रचार विभाग इस बैठक के लिये समन्वय कर रहा है और इसका आयोजन यहां आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में किया जाएगा। 

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं