लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के मस्जिद में पहुंचकर RSS प्रमुख मोहन भागवत ने की चीफ इमाम से मुलाकात, एक महीने में दूसरी बड़ी मीटिंग, क्या हैं मायने?

By विनीत कुमार | Updated: September 22, 2022 13:25 IST

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी से आज दिल्ली के एक मस्जिद में पहुंच कर मुलाकात की।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली की मस्जिद में ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी से मिले मोहन भागवत।सूत्रों के अनुसार मुलाकात के दौरान संघ के कृष्ण गोपाल, राम लाल और इंद्रेश कुमार भी मौजूद रहे।इससे कुछ दिन पहले संघ प्रमुख ने पांच मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मुलाकात की थी।

नई दिल्ली: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की। ये मुलाकात दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद में हुई और करीब एक घंटे चली। हालांकि मीटिंग के दौरान क्या बात हुई, इस बारे में स्पष्ट नहीं हो सका है।

माना जा रहा है कि यह बैठक अन्य समुदायों और धर्मों के प्रतिनिधियों तक आरएसएस के पहुंचने की कोशिश का हिस्सा है। आरएसएस के एक पदाधिकारी के अनुसार दिल्ली में मस्जिद में हुई बैठक समाज के दूसरे वर्ग के लोगों से जुड़ने के संघ के प्रयासों का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि मोहन भागवत के मर अहमद इलियासी से मुलाकात के दौरान संघ के कृष्ण गोपाल, राम लाल और इंद्रेश कुमार भी मौजूद रहे।

एक महीने में दूसरी बार बड़े मुस्लिम नेताओं से मुलाकात

पिछले करीब एक महीने में यह दूसरी बार है जब संघ प्रमुख ने मुस्लिम नेताओं से मुलाकात की है। इससे पहले पिछले महीने पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त एस. वाई. कुरैशी और दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग समेत मुस्लिम बुद्धिजीवियों के एक समूह से मोहन भागवत ने मुलाकात की थी।

सूत्रों के अनुसार बंद कमरे में हुई बैठक में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरुद्दीन शाह, पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी, और परोपकारी सईद शेरवानी भी मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार करीब डेढ़ घंटे तक चली उस बैठक के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत बनाने और अंतर-सामुदायिक संबंधों में सुधार पर व्यापक चर्चा हुई। हालांकि,उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद और नूपुर शर्मा की हालिया टिप्पणियों से उपजे विवाद जैसे किसी विवादास्पद मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। 

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव