लाइव न्यूज़ :

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पटना में 'सेवा सदन' का शिलान्यास किया

By भाषा | Updated: February 11, 2021 23:45 IST

Open in App

पटना, 11 फरवरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को राज्य की राजधानी में एम्स के पास सेवा सदन का शिलान्यास किया ताकि अस्पताल में आने वाले मरीजों को आवास उपलब्ध कराया जा सके।

दक्षिण बिहार के आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश पांडेय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सेवा सदन का निर्माण डॉ हेडगेवार स्मारक समिति बिहार द्वारा किया जा रहा है।

शहर के बाहरी इलाके केशव नगर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय शामिल हुए।

इस अवसर पर भागवत ने कहा कि सेवा करना पूरी तरह से आंतरिक विवेक से प्रेरित है। सेवा का उद्देश्य समाज को मजबूत बनाना होना चाहिए, ताकि दूसरे भी सेवा करने को लेकर प्रेरित हो सकें।

आरएसएस प्रमुख ने समाज के लिए संगठन द्वारा की जा रही सेवा का उल्लेख करते हुए कहा, "संघ स्वयंसेवक पूरे समाज को अपना मानते हैं। उन्हें यह संस्कार शाखाओं में मिलता है।

17 जुलाई, 2000 को पटना में हुए एक विमान हादसे का जिक्र करते हुए भागवत ने कहा कि स्वयंसेवक इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद शाखाओं से सीधे घटना स्थल पर पहुंचे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर