लाइव न्यूज़ :

संघ प्रमुख भागवत ने कहा- कई बार अरुणाचल के लोग जब देश के दूसरे हिस्सों में जाते हैं तो उनके साथ विदेशियों जैसा बर्ताव होता है, अब ऐसा नहीं

By भाषा | Updated: August 21, 2019 18:02 IST

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि अब पूरा देश एक दिखता है। सालों मेहनत के बाद अब लगता है कि मेहनत का फल मीठा होता है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक हम एक हैं, हम भारत का हिस्सा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंघ प्रमुख ने कहा, ‘‘जब वे दिल्ली आते हैं...हमें लगता है कि दिल्ली के लोगों में बेहद जागरूकता है।संघ के कार्यकर्ताओं की कई पहलों ने वहां ऐसा माहौल बनाया है ऐसी भावना पैदा की है कि ‘‘हम एक हैं, हम भारत का हिस्सा हैं’’। 

पूर्वोत्तर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को यहां कहा कि इस ‘अनवरत’ प्रयास के कारण इस क्षेत्र में राष्ट्रवादी भावना के साथ बदलाव आने वाला है।

उन्होंने नंदकुमार जोशी द्वारा अरुणाचल प्रदेश में काम के दौरान हुए अनुभवों पर लिखी गई ‘शुभारंभ’ नाम की किताब के विमोचन के दौरान यह बातें कहीं। भागवत ने कहा कि कई बार अरुणाचल के लोग जब देश के दूसरे हिस्सों में जाते हैं तो उनके साथ विदेशियों जैसा बर्ताव होता है।

संघ प्रमुख ने कहा, ‘‘जब वे दिल्ली आते हैं...हमें लगता है कि दिल्ली के लोगों में बेहद जागरूकता है। लेकिन दिल्ली में लोग उनसे पूछते हैं कि क्या वे चीन से हैं? उन्हें कैसा लगता होगा?’’ उन्होंने कहा कि असम समेत पूर्वोत्तर के दूसरे राज्यों के साथ भी ऐसा ही बर्ताव होता था।

भागवत ने कहा लेकिन संघ के कार्यकर्ताओं की कई पहलों ने वहां ऐसा माहौल बनाया है ऐसी भावना पैदा की है कि ‘‘हम एक हैं, हम भारत का हिस्सा हैं’’। 

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतअरुणाचल प्रदेशअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह