लाइव न्यूज़ :

RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे अयोध्या, कल राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल

By अनुराग आनंद | Updated: August 4, 2020 18:24 IST

मंगलवार शाम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी अयोध्या पहुंच गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभूमि पूजन में आमंत्रित अतिथियों में इकबाल अंसारी भी शामिल हैं। वह मंदिर-मस्जिद विवाद मामले में पक्षकार थे।भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।मुख्य समारोह के लिए आमंत्रित किए गए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों में से 135 संत हैं।

अयोध्या: कल (बुधवार) होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित लोग पहुंचने लगे हैं। इसी क्रम में मंगलवार शाम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी अयोध्या पहुंच गए हैं।

बुधवार को होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आरएसएस चीफ मोहन भागवत भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मंच पर पीएम मोदी के साथ मात्र 5 लोगों की मौजूदगी होगी, उसमें मोहन भागवत भी शामिल रहेंगे।

इससे पहले इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बाबा रामदेव भी अयोध्या पहुंच गए हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि सैकड़ों साल से जिस पल का इंतजार था, उस राम मंदिर भूमि पूजन में हिस्सा लेना एक बेहद अच्छा सौभाग्य है कह सकते हैं। 

अयोध्या में राम जन्म भूमि मंदिर के भूमि पूजन से पहले धार्मिक कार्यक्रम शुरू

अयोध्या में राम जन्मभूमि निर्माण के लिए भूमि पूजन से दो दिन पहले से ही धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। अयोध्या में हर जगह बैरीकेड लगा दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की है कि अयोध्या में बुधवार को होने वाले भूमि-पूजन समारोह में सिर्फ वही लोग आएं, जिन्हें आमंत्रित किया गया है। योगी ने राम जन्मभूमि के पास घंटों रह कर समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।

सोमवार को 12 पुजारियों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। उसके बाद भगवान राम और माता सीता के राजवंशों के देवी-देवताओं की पूजा की जाएगी। मंगलवार को अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की जाएगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने कई ट्वीट और संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मुख्य समारोह के लिए आमंत्रित किए गए 175 लोगों में से 135 संत हैं जो विभिन्न आध्यात्मिक परंपराओं का हिस्सा हैं।

175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है-

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोमवार (3 अगस्त) को कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संवाददाताओं से कहा कि निमंत्रण सूची भाजपा के वरिष्ठ नेताओं लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के अलावा वरिष्ठ वकील के परासरन एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ ''निजी तौर पर चर्चा'' करके तैयार की गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्य समारोह के लिए आमंत्रित किए गए 175 प्रतिष्ठित अतिथियों में से 135 संत हैं जो विभिन्न आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े हुए हैं और वे सभी उपस्थित रहेंगे। इनके अलावा शहर के भी कुछ गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्यामोहन भागवतबाबा रामदेव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos