लाइव न्यूज़ :

आरएसएस प्रमुख ने जल संरक्षण, प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: November 27, 2020 00:34 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 26 नवंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को कहा कि संगठन को प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ जागरूकता फैलाने के अलावा जल संरक्षण और पौधरोपण को बढ़ावा देने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि आरएसएस स्वयंसेवकों को कोविड-19 महामारी के दौरान अधिक से अधिक भूमिका निभानी चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने स्वरोजगार पर ध्यान देने के साथ सामाजिक सद्भाव को बढ़ाने और समाज को आगे ले जाने वाली सेवा की आवश्यकता पर जोर दिया।

भागवत ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने कई चुनौतियों को उत्पन्न किया है और सामाजिक परिवेश में बदलाव लाया है।

उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को खुद को बदली हुई परिस्थिति में समायोजित करना होगा और अधिक गंभीरता और जिम्मेदारी से काम करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है