लाइव न्यूज़ :

आरएसएस प्रमुख भागवत 71 वर्ष के हुए

By भाषा | Updated: September 11, 2021 18:44 IST

Open in App

धनबाद, 11 सितंबर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को 71 वर्ष के हो गए। हालांकि उनका आज का दिन भी आम दिनों की तरह गुजरा।

झारखंड के धनबाद के तीन दिवसीय दौरे पर आए सरसंघचालक कं जन्मदिन पर किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। भागवत का जन्म 11 सितंबर 1950 को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में हुआ था।

आरएसएस के एक पदाधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा, ''उन्होंने योजना के अनुसार धनबाद के शाखा शिक्षकों से मुलाकात की और झारखंड आरएसएस प्रांत के कार्यकारी सदस्यों के साथ चर्चा की।''

पदाधिकारी ने कहा कि उन्होंने कुछ ही लोगों से मुलाकात की। भाजपा, विश्व हिंदू परिषद (विहिप), भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के बाहर उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। भागवत इसी स्कूल में ठहरे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos