लाइव न्यूज़ :

पालघर में संतों की हत्या पर RSS प्रमुख भागवत ने दिया बयान, कहा- पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे

By भाषा | Updated: April 26, 2020 20:24 IST

भागवत ने कहा, ‘‘विश्व हिन्दू परिषद ने भी संतों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम तय किया है। हम उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देभागवत ने कहा कि भारत विरोधी ताकतें हैं जो देश को तोड़ने के लिए इसका इस्तेमाल करने का इंतजार कर रही हैं। मोहन भागवत ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनाकर रखना प्रशासन का दायित्व था।

नागपुर: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पालघर में हुई घटना की रविवार को निन्दा की और कहा कि समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। पालघर में भीड़ ने दो साधुओं की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। भागवत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन संबोधन में कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनाकर रखना प्रशासन का दायित्व था।

उन्होंने कहा, ‘‘मानवता की कुशलक्षेम के लिए प्रार्थना करनेवाले संन्यासियों की पालघर में बर्बरता से हत्या कर दी गई। पुलिस क्या कर रही थी? इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी।’’ भागवत ने कहा कि साधू मानवता के दूत थे और उस धर्म का पालन कर रहे थे जिसे वे मानते थे। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म आचार्य सभा ने दोनों संतों को 28 अप्रैल को श्रद्धांजलि देने की अपील की है।

भागवत ने कहा, ‘‘विश्व हिन्दू परिषद ने भी इसके लिए एक कार्यक्रम तय किया है। हम उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।’’ उन्होंने कहा कि समुदाय के नेताओं को लोगों से गुस्सा और गुमराह न होने को कहना चाहिए। भारत विरोधी ताकतें हैं जो देश को तोड़ने के लिए इसका इस्तेमाल करने का इंतजार कर रही हैं।

पालघर में 16 अप्रैल को दो साधुओं और उनके चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।  

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवतपालघर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकई महिलाओं से यौन उत्पीड़न?, अशोक खरात का एचआईवी परीक्षण, रिपोर्ट में क्या?

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया