लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर की मिली-जुली संस्कृति को खत्म करने की कोशिश में आरएसएस, भाजपा: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: September 10, 2021 18:48 IST

Open in App

जम्मू, 10 सितंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जम्मू कश्मीर की मिली-जुली संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं।

गांधी ने जम्मू के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यहां कांग्रेस के एक कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आप सभी में प्रेम, भाईचारा और मिली-जुली संस्कृति की भावना विद्यमान है। मुझे दुख है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) इस संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘वे (आरएसएस, भाजपा) प्यार और भाईचारे पर हमला करते हैं...आप कमजोर हो गए और परिणामस्वरूप, उन्होंने आपके राज्य का दर्जा छीन लिया।’’ केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्रेरणा लेती है।

कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष ‘जय माता दी’ के नारे लगाकर उन्हें प्रोत्साहित किया। गांधी ने कहा, ‘‘मैं कल माता वैष्णो देवी मंदिर गया था। वहां माता (पिंडी) के तीन प्रतीक हैं- दुर्गा जी, लक्ष्मी जी और सरस्वती जी। ... दुर्गा मां, मतलब वो शक्ति, जो रक्षा करती है। लक्ष्मी की हम क्यों पूजा करते हैं - लक्ष्मी शब्द कहाँ से आता है...लक्ष्मी का मतलब, वो शक्ति जो लक्ष्य को पूरा करती है। अगर आपका लक्ष्य पैसा है, तो फिर जो आपने बोला, वो सही है। अगर आपका लक्ष्य कुछ और है, तो उस लक्ष्य को पूरा करने का काम जो शक्ति काम करती है, उसको हम लक्ष्मी कहते हैं। और सरस्वती, वो भी एक शक्ति है। विद्या, ज्ञान, नॉलेज जिसको हम कहते हैं, वो सरस्वती है।''

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जब ये तीनों शक्तियां आपके घर और देश में होंगी, तो आपका घर और देश तरक्की करेगा।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि, भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के (संपत्तियों के) मुद्रीकरण और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जैसी नीतियों ने देश की शक्तियों को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (मनरेगा) और कांग्रेस के कार्यकाल में नौ प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ने देश की शक्ति में वृद्धि की थी।

अपने हाथ की ओर इशारा करते हुए, गांधी ने कांग्रेस के चुनाव चिह्न को भगवान शिव और गुरु नानक देव के साथ जोड़ा और कहा कि यह निडर होने का प्रतीक है। गांधी ने कहा, ‘‘यह हाथ इस बात का प्रतीक है कि आपको किसी चीज से नहीं डरना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा हर चीज से डरती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर