लाइव न्यूज़ :

नयी शिक्षा नीति पर आरएसएस, भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने की चर्चा

By भाषा | Updated: October 20, 2021 23:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं तथा केंद्रीय मंत्रियों ने बुधवार को समाप्त हुई दो दिवसीय बैठक में नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इस बैठक का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में आरएसएस का प्रतिनिधित्व इसके संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल और अरुण कुमार, इसकी प्रचार शाखा के प्रमुख सुनील आंबेकर तथा अन्य ने किया।

इसके अलावा विद्या भारती, भारतीय शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, भारतीय शिक्षा मंडल सहित विभिन्न आरएसएस-संबद्ध संगठनों और एबीवीपी के नेता भी बैठक में शामिल हुए।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में भाजपा का प्रतिनिधित्व इसके समन्वयक वी सतीश, महासचिव सी टी रवि और संयुक्त महासचिव (संगठन) शिवप्रकाश ने किया।

बैठक में नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विशेष रूप से छात्र दृष्टिकोण से विस्तृत चर्चा की गई जिसमें आरएसएस की विचारधारा की ओर झुकाव रखने वाले विभिन्न शिक्षाविद भी उपस्थित थे।

सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कैबिनेट में उनके सहयोगी राजीव चंद्रशेखर और जितेंद्र सिंह भी बैठक में मौजूद थे। बैठक में कौशल विकास और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं पर भी चर्चा हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू