लाइव न्यूज़ :

आरएसएस समर्थित एनडीटीएफ उम्मीदवार ने जीता डूटा अध्यक्ष पद का चुनाव

By भाषा | Updated: November 27, 2021 18:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के अध्यक्ष पद के लिए लगभग 24 साल बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) द्वारा समर्थित ‘नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट’ के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

‘नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट’ के उम्मीदवार ए. के. भागी ने अपनी निकटम प्रतिद्वंद्वी आभा देव हबीब को 1,382 मतों से पराजित किया। हबीब ने वाम समर्थित ‘डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट’ की ओर से डूटा अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था।

चुनाव शुक्रवार को हुआ और उसके नतीजे शनिवार को घोषित किये गए। इस पद के लिए हर दो साल पर चुनाव होते हैं। ‘नेशनल डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट’ (एनडीटीएफ) के प्रत्याशी भागी को 3,584 मत प्राप्त हुए और हबीब को 2,202 वोट मिले। कांग्रेस समर्थित ‘एकेडेमिक्स फॉर एक्शन एंड डेवलपमेन्ट’ के उम्मीदवार प्रेमचंद को जहां 832 मतों से संतोष करना पड़ा वहीं, नवनिर्मित ‘एडहॉक टीचर्स फ्रंट’ की शबाना आजमी को केवल 263 मत मिले।

डूटा के अध्यक्ष पद पर एनडीटीएफ ने पिछली बार 1997 में विजय हासिल की थी, जब श्रीराम ओबेरॉय उसके उम्मीदवार थे। इसके बाद से इस पद पर डीटीएफ या एएडी का कब्जा रहा। एनडीटीएफ के महासचिव वी एस नेगी के अनुसार, “हम पद पर नहीं थे, फिर भी शिक्षकों ने हमारे अच्छे काम को सराहा।”

उन्होंने कहा, “एनडीटीएफ ने शिक्षकों को पदोन्नति दिलाने में सहायता की और डूटा के पूर्व अध्यक्ष राजीब राय और डूटा की पूर्व कोषाध्यक्ष और अध्यक्ष पद की उम्मीदवार हबीब को भी हमारे प्रयास के कारण पदोन्नति मिली थी।”

उन्होंने कहा, “हम सबके साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। हम तदर्थ आधार पर रखे गए शिक्षकों को नियमित करने और दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 कॉलेजों के कर्मचारियों को वेतन जारी किया जाना सुनिश्चित करेंगे।” इस चुनाव में कुल 9,446 मतदाता थे, जिनमें से 7,194 ने मतदान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू