लाइव न्यूज़ :

आरएसएस ने केरल में कार्यकर्ता की हत्या में आतंकवादी संलिप्तता का आरोप लगाया, एनआईए जांच की मांग की

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:44 IST

Open in App

पलक्कड (केरल), 18 नवंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केरल में उसके एक कार्यकर्ता की हत्या में ‘आतंकवादी संलिप्तता’ थी। संघ ने इस मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने की मांग की है।

आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ मनमोहन वैद्य ने ए संजीत के परिवार के सदस्यों से मुलाकात के बाद यह बात कही। पलक्कड जिले में 15 नवंबर को संजीत की हत्या कर दी गयी थी।

उन्होंने मीडिया को दिये गये एक बयान में कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि यदि केरल की माकपा सरकार में न्याय नहीं मिलता तो इस मामले में केंद्र सरकार हस्तक्षेप करे। हम संजीत की हत्या के मामले में विस्तृत एनआईए जांच की भी मांग करते हैं क्योंकि हमलावरों का आतंकवादियों से संपर्क है।’’

वैद्य ने संघ कार्यकर्ता को निशाना बनाये जाने को ‘अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हम मृतक के परिवार के साथ डटकर खड़े हैं। बहुत दयनीय है कि केरल की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गयी सरकार इस तरह की हत्याओं को रोकने में विफल रही है।’’

संघ नेता ने आरोप लगाया कि ‘‘स्वयंसेवकों की चुन-चुनकर हत्या के मामलों में सत्तारूढ़ माकपा और इस्लामी ताकतों के बीच गुप्त समझौता’’ है। उन्होंने ‘निष्पक्ष जांच’ की मांग की।

आरएसएस ने राज्य तथा केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया कि ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) के ‘आतंकवादी संपर्कों तथा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों’ की जांच की जाए।

संगठन ने आरोप लगाया कि पीएफआई समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और शांति को बाधित करने के एकमात्र मकसद से काम करती है। उसने सरकार से देश में इस संगठन की गतिविधियों पर रोक लगाने का भी आग्रह किया।

भाजपा और संघ परिवार ने आरोप लगाया कि पीएफआई की राजनीतिक इकाई सोशल डेमोक्रेटिक ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) संजीत की दिनदहाड़े हत्या में शामिल थी।

पलक्कड के माम्बरम जिले में सोमवार को 27 वर्षीय आरएसएस स्वयंसेवक संजीत की उनकी पत्नी के सामने हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग